
डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। रोहतास प्रखंड मुख्यालय में सहारा इण्डिया के अभिकर्ताओं ने सामाजिक कार्यकर्ता और भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष (आरती गुप्ता जी के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया। इस दौरान सहारा इंडिया द्वारा जमाकर्ताओं का पैसे के भुगतान नहीं होने के विषय में चर्चा की गई। बैठक के दौरान अभिकर्ताओं ने बताया कि 2012 के बाद जमा कर्ताओं का पैसे का भुगतान नहीं हो पाया है, जिसके कारण बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सभी ने कहा कि आर्थिक स्थिति बदतर होने के कारण कई लोग मजदूरी करने को भी विवश हैं। कहना है कि सहारा इंडिया को संचालित करने के लिए वित्त मंत्रालय ने 1978 में लाइसेंस दिया था। इस दौरान समाज के गरीब लोगों ने अपने मेहनत की कमाई को जमा कराया। लेकिन विपत्ति और जरूरत के समय ये पैसा काम न आ सका। बैठक में निर्णय लिया गया कि बैठक में एक प्रतिनिधिमंडल स्थानीय सांसद से मुलाकात करेगी और अपनी समस्याओं को केंद्र सरकार के सामने रखने का अनुरोध करेगी।
इस दौरान आईटी और सोशल मीडिया के संजीव कुमार, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री विजया दुर्गा सिंह, मंडल अध्यक्ष विशाल देव, महामंत्री विवेक बहादुर, उपाध्यक्ष संजीव सिंह, मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष सुधीर सिंह, कमलेश कुमार गुप्ता, महेंद्र कुमार सिंह वही सहारा इंडिया अभिकर्ता अजय गुप्ता, राजेंद्र सिंह, संदीप कुमार, नित्यानंद कुमार, पृथ्वी यादव, कमलेश कुमार, अनिल पाठक, शाखा प्रबंधक- सी एन पोद्दार के अलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
