
डेहरी ऑन सोन। सन बीम पब्लिक स्कूल, पानी टंकी स्थित सोन कला केंद्र के कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संस्था के संरक्षक पूर्व विधायक सत्य नारायण यादव ने की। संस्था के संरक्षक डॉ एस बी प्रसाद ने बताया कि सोन कला केंद्र की स्थापना के तीन वर्ष पूरे होने को है। संस्था इन तीन वर्षों में विभिन्न सांस्कृतिक, सामाजिक जन कल्याण के कार्यक्रमों का आयोजन सफलतापूर्वक किया। संस्था अपने तीसरे स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी ।
अध्यक्ष पारस प्रसाद ने कहा कि 9 जुलाई को सुबह वृक्षारोपण का कार्यक्रम संस्था के सदस्यों एवम् पदाधिकारी द्वारा एनीकट में किया जाएगा। उसी समय दरिद्र नारायण को भोजन वितरण भी किया जाएगा। उसी दिन संध्या में अग्रसेन भवन, पाली रोड में संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन होगा। बैठक में 31 जुलाई को एक शाम रफी के नाम मनाने का भी निर्णय लिया गया। संस्था के सभी पदाधिकारी एवम् सदस्यों ने सर्व सम्मति से इस निर्णय को पारित किया।
बैठक में संरक्षक राजीव रंजन सिन्हा उर्फ पन्नू जी,सचिव सतेंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजीव सिंह,अनुभा सिन्हा , रत्ना सिन्हा, संगीता वर्मा, प्रीति सिन्हा, नंद कुमार सिंह, जय प्रकाश मौर्य, जग नारायण पाण्डे,उदय गुप्ता, राजू सिन्हा, भोला दास, संजय गुप्ता बीरेंद्र कुमार उपस्थित थे।
