
डेहरी| शनिवार सुबह इको पार्क एनीकट में पीपल, नीम, पाकड़ एवं अन्य प्रकार का वृक्षारोपण सोन कला केंद्र संस्था के संरक्षक मंडल, पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा किया गया।
इको पार्क के निकट रहने वाले गरीब लोगों को भोजन का पैकेट एवं पानी का बोतल वितरण किया गया।
संस्था के संरक्षक डॉ एस बी प्रसाद ने बताया की संस्था अपनी तृतीय स्थापना दिवस मना रही है स्थापना दिवस पर वृक्ष लगाकर और इसकी सेवा करके विशाल वृक्ष का रूप देना है संस्था गरीबों की सेवा के लिए संकल्पित है। इस अवसर पर दरिद्र नारायण भोज कराया गया।
मौके पर संरक्षक मंडल के राजीव रंजन सिंहा उर्फ पन्नू जी, पूर्व विधायक सत्यनारायण यादव, अध्यक्ष पारस प्रसाद, सचिव सत्येंद्र गुप्ता एवं अन्य सदस्यों ने भी अपने हाथों से वृक्ष लगाया। राजीव सिंह, नंद कुमार सिंह, जय प्रकाश मौर्य , संजय गुप्ता, भोला दास, महेंद्र राम , चंद्रगुप्त नेहरा , आलोक कुमार, वीरेंद्र कुमार, उमाशंकर, टुनटुन सिंह वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपस्थित थे।