By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
KB NewsKB News
Notification Show More
Aa
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Reading: लावारिस हालत में नवजात बच्ची के मिलने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने लिया संज्ञान
Share
Aa
KB NewsKB News
Search
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
KB News > समाचार > क्षेत्रीय > लावारिस हालत में नवजात बच्ची के मिलने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने लिया संज्ञान
क्षेत्रीयसमाचार

लावारिस हालत में नवजात बच्ची के मिलने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने लिया संज्ञान

GOVINDA MISHRA
Last updated: 2022/07/10 at 12:50 PM
GOVINDA MISHRA  - Founder Published July 10, 2022
Share
SHARE

सासाराम (रोहतास) जिला विधिक सेवा प्राधिकार रोहतास के सचिव छेदी राम द्वारा बड्डी (ओ०पी०) अन्तर्गत बरामद अज्ञात बच्ची के मिलने की सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए सदर अस्पताल जाकर उसके सन्दर्भ में पूरी जानकारी ली। जानकारी के पश्चात इस संबंध में सदर अस्पताल के एस०एन०सी०यु० का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में नोडल पदाधिकारी डा० दिलिप कुमार एस०एन०सी०यु० मौजुद थे। उनके द्वारा बताया गया कि बड्डी (ओ०पी०) अन्तर्गत एक अज्ञात नवजात बच्ची जिसका नाम-अज्ञात, पिता का नाम-अज्ञात, माता का नाम अज्ञात के नाम से सदर अस्पताल के एस०एन० सी०यु0 में 7 दिनों के लिए कड़ी देख- भाल में रखा गया है।

निरीक्षण के क्रम में नोडल प्रभारी द्वारा बताया गया कि बच्ची स्वस्थ है। उसे कोई दिक्कत नहीं है एवं वार्ड में उसकी देख-रेख अच्छे से किया जा रहा है। सचिव महोदय द्वारा यह निर्देश दिया गया कि बच्ची का देख-भाल अच्छे से किया जाय एवं उसे सभी प्रकार की सुविधाएँ उपलब्ध करायी जाय। सचिव द्वारा बाल संरक्षण ईकाई को भी बच्ची के देख-भाल के लिए आवश्यक निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा विधि सम्वत सभी प्रकार का सहयोग किया जाएगा। मौके पर अस्पताल के नोडल पदाधिकारी डा० दिलीप कुमार, एस०एन०सी०यु० बाल संरक्षण ईकाई के सदस्य एवं लोक अदालत से राजीव कुमार उपस्थित थे।

GOVINDA MISHRA

Proud IIMCIAN. Exploring World through Opinions, News & Views. Interested in Politics, International Relation & Diplomacy.

TAGGED: डेहरी, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, सासाराम न्यूज
GOVINDA MISHRA July 10, 2022 July 10, 2022
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Print
What do you think?
Happy0
Love0
Surprise0
Cry0
Angry0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

रालोमो “संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार”महारैली को लेकर हुई बैठक
क्षेत्रीय समाचार
पाकिस्तान को भारत की सख्त चेतावनी-संघर्ष विराम तोड़ा तो देंगे तगड़ा जवाब
राष्ट्रीय
प्राईवेट स्कूलों से बेहतर कर रहे है सरकारी स्कूल के बच्चे – जिप सदस्य सुदामा राम
क्षेत्रीय समाचार
सासाराम में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 501 मामले निबटाये गये
क्षेत्रीय समाचार

Find Us on Socials

100 Like
200 Follow
220 Subscribe
KB NewsKB News
Follow US
© Copyright 2023 KBNews. All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?