
डेहरी ऑन सोन (रोहतास) भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति की बैठक जिला अध्यक्ष सुशील कुमार चंद्रवंशी की अध्यक्षता में रविवार को डेहरी स्थित गोविंद पैलेस में संपन्न हुआ। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष शाहाबाद क्षेत्रीय प्रभारी प्रमोद चंद्रवंशी के साथ विधान पार्षद संतोष सिंह, प्रदेश मंत्री अजय यादव, जिला प्रभारी जितेंद्र पांडेय, डेहरी पूर्व विधायक इं. सत्यनारायण यादव सासाराम पूर्व विधायक जवाहिर प्रसाद, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बलिराम मिश्र, त्रिविक्रम नारायण सिंह, प्रमोद सिंह, राजेंद्र सिंह, सुधीर कुमार सिंह, राकेश सिन्हा, दीपक तांती, रविंद्र कुमार संयुक्त रुप से पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि एवं राष्ट्रगीत गा कर जिला कार्यसमिति की बैठक आरंभ हुई। बैठक का संचालन जिला महामंत्री विजय सिंह ने किया।
मुख्य अतिथि द्वारा सभी मंडलों में कार्यसमिति की बैठक की तिथियां तय की गई। 15 अगस्त को भाजपा कार्यकर्ता के सभी लोगों को उत्कृष्ट किया जाएगा तथा लोगों से अपील की जाएगी कि अपने अपने घरों पर तिरंगा झंडा लगाये।
राष्ट्रपति के उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू को जीत पर मनाई जाएगी दीपोत्सव:
भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू की जीत को लेकर रणनीति तैयार कर कार्य करने की बातें करते हुए सुनिश्चित करने की बातें कहीं तथा राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू को बनाये जाने पर 21 जुलाई को दीपोत्सव भी मनाया जाएगा। आदिवासी दीपोत्सव कार्यक्रम का प्रभारी पूर्व जिला पार्षद महेंद्र पासवान को बनाया गया। जिला प्रवक्ता मंगलानंद पाठक ने राजनीतिक प्रस्ताव पढ़े। धन्यवाद ज्ञापन बीजेपी नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने किया।
अमरनाथ यात्रा में मृत श्रद्धालुओं को दी गई श्रद्धांजलि:
अमरनाथ यात्रा में बादल फटने से हुए हादसे में मृत श्रद्धालुओं के प्रति 2 मिनट का शोक सभा रखा गया तथा श्रद्धांजलि दी गई। जिला महामंत्री शशि भूषण प्रसाद, अरुण पांडेय, जिला उपाध्यक्ष संतोष पटेल, विवेक सिंह, अशोक साह, परमहंस सिंह, जिला प्रवक्ता मंगलानंद पाठक, प्रकाश गोस्वामी, जिला मीडिया प्रभारी प्रिंस राज, मीना गुप्ता, गुलबासो पांडेय, महेंद्र ओझा उर्फ़ छोटी, सतनारायण पासवान, अखिलेश पांडेय, जिला कोषाध्यक्ष विशंभर सिंह भाजयुमो जिला अध्यक्ष पंकज सिंह भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बबल कश्यप भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ओझा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आरती गुप्ता गुप्तेश्वर गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष आनंद पांडेय, अकोढ़ी गोला प्रखंड अध्यक्ष शशि भूषण राय नगर महामंत्री कुँअर सिंह, प्रभात शेखर सिंह, इंद्रजीत सिंह, अभिषेक तिवारी सन्तोष सिंह, चंदन चौबे के अलावे अन्य लोग उपस्थित थे।
