
सासाराम (रोहतास) द्रौपदी मुर्मू की जीत पक्की है, बस औपचारिक ऐलान और यू.पी.ए.के कैंडिडेट से जीत के अंतर का इंतजार है। द्रौपदी मुर्मू को प्रत्याशी बनाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विरोधियों को बड़े धर्मसंकट में डाल दिया था।नतीजों से पहले ही द्रौपदी मुर्मू की जीत का जश्न भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाना शुरू कर दिया है।एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत का अभी औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है।आदिवासी समाज की सबसे बड़ी हितैषी बीजेपी, पीएम मोदी वंचित तबके के लिए काम करते हैं।
देश को नया राष्ट्रपति मिलने जा रहा है। प्रतिभा पाटिल के बाद देश को दूसरी महिला राष्ट्रपति मिलने जा रही हैं। इस वक्त राष्ट्रपति चुनावों के लिए वोट की गिनती जारी है। द्रौपदी मुर्मू की जीत पक्की है, बस औपचारिक ऐलान और यू.पी.ए.के कैंडिडेट से जीत के अंतर का इंतजार है। द्रौपदी मुर्मू को प्रत्याशी बनाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विरोधियों को बड़े धर्मसंकट में डाल दिया था। देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति का विरोध करें तो दिक्कत और समर्थन करें तो दिक्कत।
सासाराम के व्यस्त चौराहा पोस्ट ऑफिस मोड़ पर सासाराम नगर के कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष डॉ.शिवनाथ चौधरी की अध्यक्षता एवं पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद के नेतृत्व में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मूर्मू की अवश्यंभावी जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं व नागरिकों के साथ मिठाई खाकर और खिलाकर खुशी व्यक्त की। खुशी व्यक्त करनेवालों में पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद, विजय सिंह, मंगलानंद पाठक, गुप्तेश्वर गुप्ता, संदीप सोनी, विजय कुशवाहा, संजय काश्यप, गुड्डू सिंह, धीरज तिवारी, कमलेश्वर प्रसाद, सोनू सिन्हा, सत्यनारायण पासवान, रामायण पासवान, सत्येन्द्र सिंह, मुन्ना शर्मा, बनारसी जी, विनोद पासवान, दिनेश साह, उमेश पाण्डेय, डॉ शिवनाथ चौधरी, मंगल कुशवाहा, संतोष कुमार, डॉ कन्हैया मेहता,रंजीत गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
