
संवाददाता, डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, रोहतास जिला की बैठक शनिवार को न्यू एरिया स्थित गायत्री वाटिका में आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आरती गुप्ता ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत में जनजातीय समाज की द्रौपदी मुर्मू जी के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर सभी कार्यकर्ताओं ने अबीर गुलाल लगातर जश्न मनाया। बैठक के दौरान सासाराम विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई। संबोधन के दौरान जिला अध्यक्ष ने कहा कि 28 और 29 जुलाई को महिला मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्योतिरबेन पाण्डेय, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अकुत्ला विजया एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पिंकी पाठक का आगमन सासाराम विधानसभा में होने जा रहा है। इस दौरान कार्यकर्ताओं की उपस्थिति और संगठन विस्तार का प्रयास करना है। उन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का सहयोग मांगा है।
जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से मिलेंगी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्योतिरबेन पाण्डेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से सासाराम में मिलेंगी। बैठक में जिला मंत्री गुलवासो पांडेय, जिला महामंत्री विजया दुर्गा सिंह, पूर्णिमा श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष इंदु देवी, बीना देवी, मंत्री पूनम सिंह, लालसा देवी, ममता देवी, सुधा देवी, संगीता देवी आदि मौजूद रहे।
