
पूजा की सामान निकालने के क्रम में किसी जहरीले जंतु ने दाहिने हाथ की मध्यमा उंगली में काट लिया।
दरिहट। दरिहट थाना क्षेत्र के खुदरांव गांव में 50 वर्षीय अधेड़ महिला को किसी जहरीले जंतु रविवार की सुबह काट लिया जिससे उनकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतका खुदरांव गांव निवासी श्रीनिवास सिंह की धर्मपत्नी प्रभावती देवी बताई जाती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रभावती देवी सावन के पावन महीना में प्रत्येक दिन शिव भगवान का मंदिर में जल चढ़ाया करती थी। वही प्रत्येक दिन की भांति रविवार की अहले सुबह करीबन 5 बजे स्नान कर पूजा की समान निकालने के लिए पुजा घर के दिरखे से समान निकाल रही थी। तभी उसमें बैठे एक जहरीले जंतु ने उनके दाहिने हाथ के मध्यमा उंगली में काट लिया। काटने के बाद प्रभावती देवी के हाथों से खून निकलने और दर्द तथा जलन होने लगा। इसके बाद पीड़िता ने अपने परिवार के लोगों को दिखाया और बताया कि दिरखे से सामान निकालने के क्रम में मेरे हाथ में किसी जंतु ने काट लिया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि किस जंतु ने इनके हाथ में काटा यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है ।वहीं कई लोगों का कहना है कि सांप के काटने से इनकी मौत हुई है। वही लोगों ने झाड़-फूंक एवं प्रथम उपचार हेतु दरिहट स्थित नाग बाबा के मंदिर में लाकर उन्हें झाड़-फूंक कराया। इसके बाद पीड़ित महिला को सासाराम स्थित नारायण मेडिकल ले जाकर उचित इलाज करना चाहा। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । रोती बिलखती परिजनों ने उनके शव लेकर अंतिम संस्कार किया।
इस दुख की घड़ी में मझिआंव पंचायत के मुखिया अनिल कुमार, हरिओम सिंह, विनोद सिंह, संजय सिंह, अमरनाथ सिंह व बागड़ सिंह इत्यादि लोगों ने जुटकर परिवार वालों को संतावना दिया और भगवान से उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना किया।
