
राजीव कुमार पाण्डेय, संवाददाता, रामगढ़ (कैमूर)। स्थानीय विधायक सुधाकर सिंह ने बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड के उपकेन्द्र रामगढ़ में इलेक्ट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन पैनल उद्घाटन किया। विधायक ने नारियल फोड़कर इसकी विधिवत तौर पर शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुलझाने के लिए वो लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कृषि और आम लोगों को जरूरी बिजली की आपूर्ति बिना किसी बाधा के हो सके। इसके लिए वो प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आम जनता के सरोकार के लिए सजग करने का काम आम जनता कर रही है। उनके समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रामगढ के लोगों को अब किसी भी परिस्थिति में लोडिंग एवं लोड सीडिंग से की समस्या से छुटकारा मिल सकेगा।
