
संवाददाता, रामगढ (कैमूर)। सिसौड़ा कलानी, चन्डेस मुख्य मार्ग पर गोरिया नदी के समीप अज्ञात बदमाशों ने सिझुआ ग्राम निवासी शैलेंद्र बिंद पिता शिवशंकर बिंद को हथियार का भय दिखा कर 30000 (तीस हजार) की राशि लूट कर हुए फरार। शैलेंद्र बिंद चन्डेस चौक से मध्यबिहार ग्रामीण बैंकcsp से पैसा निकालकर साइकिल पर सवार होकर घर जा रहे थे। एक बाइक पर सवार हेलमेट पहने दो अज्ञात बदमाशों ने उनका पीछा किया और इस घटना को अंजाम दिय़ा। गोरिया नदी कुढ़नी थाना और रामगढ़ थाना सीमा रेखा भी है। उक्त घटना कुढ़नी थाने के अंतर्गत हुई है। घटना की जानकारी पीड़ित ने रामगढ़ थाना प्रभारी रामकल्याण यादव को दी। थाना प्रभारी दल बल के साथ उक्त घटनास्थल पर पहुंचे । लेकिन यह मामला कुढ़नी थाने का था कुछ देर बाद कुढ़नी थाना के कर्मी भी घटना स्थल पर आए।
पुलिस घटना में संलिप्त अज्ञात अपराधियों की तलाश कर रही है। इस तरह की वारदात से जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। इसी सड़क पर कुछ दिन पहले कलानी के csp संचालक से भी लूट की वारदात हुई थी जिसमे सभी बदमाशों की पहचान गिरफ्तारी भी हो चुकी है।
