
सासाराम (रोहतास) सावन के पावन महीने में हर जगह आपको भोले के भक्त भक्ति में लीन है। इसके साथ ही हर जगह बोल बम के गानों बाजारों में धूम मचा रही है। भोले के गानों पर झूमते हुए भक्त हर किसी को अपनी तरफ आकर्षित करतें हैं। भोजपुरी फिल्म अभिनेता एवं गायक सर्वजीत सिंह के बोल बम के न्यू एल्बम मिक्सी मशीन लिया दी भोला जी, ने वहीं भोजपुरी फिल्म अभिनेता एवं गायक सुमन सिंह का बोल-बम का न्यू एल्बम भोला पिहीं कोको कोला, जाईब जीजा जी के साथे और धनिया भुलाइल बाडी देवघर में सभी एल्बम लॉन्च होते ही बाजारों में आग लगा दी है। लागातार बज रहे हैं और सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। सर्वजीत सिंह एवं सुमन सिंह के गाने सुनकर बाबा भोले नाथ की भक्ति में लीन हो रहे हैं। इन दोनों गायकों का भोजपुरी बोल बम का गाना खूब धूम बाजारों एवं देवघर व गुप्ता धाम सहित अन्य जगहों पर गाने खुब बज रहे हैं। भोजपुरी बोल बम गीतों पर बाबा के भक्त नाचते गाते झूमते चल रहे हैं। इन लोगों का गायकी बिहार सहित कई राज्यों में सुनी जा रही है। सावन के महीने में भोजपुरिया सावन गीत सुनने का एक अलग आनंद होता है। भोजपुरी गाने में सावन का गीत और धुन मिक्स होने पर काफी रोचक हो जाता है। सर्वजीत सिंह एवं सुमन सिंह के भोजपुरी एल्बम के कई गाने इन दिनों इंटरनेट पर मशहूर और लोगों के जुबान हैं।
