संवाददाता, रामगढ़ (कैमूर)। रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत सिसौड़ा गांव के एक युवक चंदन कुशवाहा (27) की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से सोमवार को मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलने के बाद पूरे गांव में गम का माहौल छा गया। परिजनों का रोते रोते बुरा हाल हो गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भभुआ भेजा गया है। बताया जा रहा है कि बाहर घूमने के क्रम में मृतक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया। इस कारण उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग काफी हतप्रत थे। पूरे गांव के लोग परिजनों की चित्कार सुनकर आंसू नहीं रोक पा रहे थे। मृतक काफी गरीब परिवार से था। परिवार के लोग उस पर आश्रित थे।
