सासाराम (रोहतास)। वीरांगना फूलन देवी का शहादत दिवस विकासशील इंसान पार्टी कार्यालय सासाराम में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत फूलन देवी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देकर की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ई. विवेक कुशवाहा ने कहा कि बागी महिला फूलन देवी के आदर्शों को समाज के लोगों के दिलों में स्थापित करने के लिए जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि जब तक शोषण होता रहेगा फूलन देवी जन्म लेती रहेगी। कुशवाहा ने जोर देते हुए कहा कि लोगों को शिक्षित, संगठित होकर न्याय के लिए संघर्ष करने की जरूरत है। हम सभी वीरांगना फूलन देवी के न्याय के लिए सदा लड़ाई लड़ते रहेंगे। कार्यक्रम में श्रीराम चौधरी, दिनेश निषाद, आशुतोष मौर्या, किशोर कुशवाहा, अरविंद चौहान, राजीव चौहान, राजू चौहान, भोला गुप्ता, कृष्णा साह, त्रिवेणी चौधरी, युवराज चौधरी, मिंटू चौधरी, शशि भूषण कुशवाहा, विश्वनाथ कुशवाहा, राकेश कुशवाहा, पिंटू कुमार, मनजीत कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।
