
रामगढ़ (कैमूर)। रामगढ़ प्रखंड के सिसौड़ा पंचायत के मुखिया प्रदीप कुमार सिंह ने अपने निजी मद से रामगढ़ नुआंव पथ पर सिसौड़ा काली मां के तरफ जाने वाले रास्ते के बगल में गढ्हों को फररवाया। इस कारण आम लोगों और राहगीरों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग के लोगों के हित के लिए काम कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि समस्याओं को दूर करने के लिए उन्होंने इस तरह की पहल की है। दरअसल, नलजल कार्य के कारण नुआंव रामगढ़ सड़क के बीचो- बीच गड्ढा हो गया था। जिससे बहुत सारी छोटी गाड़ियां फस एवं रुक जाती थी। मुखिया के प्रयास से उस गड्डे को ईंट से भरने का कार्य किया गया। जिससे रामगढ़ नुआंव मुख्य मार्ग पर आने जाने वाले यात्रियों को अब परेशानियों का सामना नही करना पड़ेगा। साथ ही वहाँ पर बने पुल के अन्दर ,अगल- बगल नाला का सफाई जेसीबी लगाकर करवाया गया।
कंम्प्यूटर शिक्षा की हुई पहल
इस कार्य को होने से थोड़ी बरसात होने पर मुख्य सड़क पर जो पानी जमा हो जाता था उससे निजात मिलेगी। मुखिया ने पंचायत संसाधन केंद्र मे निजी पैसे से तीन कंप्यूटर लगवाया गया है। कंप्यूटर शिक्षा पूर्णतः सभी बच्चों के लिये निःशुल्क है।
