
सासाराम (रोहतास) सासाराम विधानसभा क्षेत्र के अकाशी पंचायत के खरवानिया ग्राम में सासाराम ग्रामीण मंडल कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष उमेश पांडेय की अध्यक्षता एवं महामंत्री बंसी सेठ के संचालन में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि जिले के महामंत्री अरुण पांडेय, मंडल प्रभारी गुप्तेश्वर गुप्ता, विधानसभा प्रभारी अशोक साह की उपस्थिति में हुई कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पण कर एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया। वंदे मातरम का गान के बाद मुख्य अतिथि को मंडल के तरफ से अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। बैठक में पूर्व में लिए गए निर्णय की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।
महामंत्री अरुण पांडेय द्वारा घर-घर तिरंगा कार्यक्रम के क्रियान्वयन हेतु टिप्स दिए गए तथा 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच घर-घर तिरंगा कार्यक्रम की सफलता पर विचार विमर्श किया गया। मंडल के सभी घरों में तिरंगा फहराने का संकल्प दोहराया गया।
विधानसभा प्रभारी अशोक साह ने बताया मंडल के सभी बूथों पर जल्द से जल्द पन्ना प्रमुखों का गठन कर आगामी आने वाले चुनाव में पन्ना प्रमुखों की भूमिका अहम रहने वाली है। बैठक में महामंत्री अशोक गुप्ता, अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनोद पासवान, रेनू गुप्ता, बृजेश सिंह, सत्येंद्र सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष शशि बाला, बृजेश कुशवाहा, कन्हैया महतो, कपिल मुनि सिंह, प्रेम जीत सिंह, केदार सिंह, नंदलाल राम, नंदन सिंह, रमेश सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
