
करगहर (रोहतास) करगहर पुलिस ने नामजद अभियुक्त प्रीति देवी उम्र 20 वर्ष पति दीपक कुमार राम तथा मनीषा देवी उम्र 25 वर्ष पति राम लखन राम को करगहर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना के संबंध में थाना अध्यक्ष नरोत्तम चंद्र ने बताएं कि दोनों गिरफ्तार महिला ग्राम दलसराय थाना अधोगिक, बक्सर जिला बक्सर के निवासी है। इन पर करगहर थाना में धारा 379, 34 भादवि के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया। उन्होंने यह भी बताएं कि ललिता देवी पति अयोध्या पांडेय ग्राम करगहर का सोने की सिकड़ी चोरी कर लिया गया था।