
शिवसागर (रोहतास) प्रखंड क्षेत्र के मलवार गेट के पास एन एच दो पर स्थित टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों द्वारा स्वतंत्रता दिवस के 75 वें वर्षगांठ पर तिरंगे के साथ बाइक रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया गया । बाइक रैली सासाराम टोल प्लाजा से मोहनिया टोल प्लाजा तक गई और वहां पहुंचकर समाप्त हुई। इस रैली में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।इस संबंध में टोल प्लाजा मैनेजर निशांत राज ने बताया कि शुक्रवार के दिन स्वतंत्रता दिवस के 75 वें वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के रूप में टोल प्लाजा कर्मियों द्वारा तिरंगे के साथ बाइक रैली निकाली गई जिसमें सैकड़ों लोग मौजूद थे। बाइक रैली सासाराम टोल प्लाजा से मोहनिया टोल प्लाजा पर समाप्त किया गया।अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया गया था।टोल प्लाजा के जीएम प्रकाश नायक,टोल प्लाजा मैनेजर निशांत कुमार राज, संजीव मिश्रा, चन्दन कुमार सिंह, एल के मोहंथी, हिमाचल सिंह उर्फ डब्बू सिंह,अमीत कुमार, रूपेश चौबे,शनी सिंह अमित कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।