
सासाराम (रोहतास) जिला मुख्यालय स्थित व्यवहार न्यायालय के न्यायिक अधिकारियों के नेतृत्व में शनिवार के सुबह तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा सासाराम सिविल कोर्ट से निकल कर फजलगंज स्टेडियम तक पहुंची और वहां से वापस लौट फिर व्यवहार न्यायालय पहुंच संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के नेशनल लिगल सर्विसेज आथरोटी [नाल्सा] के तहत निकाली गई। तिरंगा यात्रा के पूर्व न्यायालय परिसर में झंडोत्तोलन किया गया ततपश्चात राष्ट्र गान गाया गया। उसके बाद तिरंगा यात्रा को झंडी दिखा कर जिला जज अरूण कुमार श्रीवासत्व ने रवाना किया।
मौके पर जिला जज बताया कि राष्ट्रीय ध्वज के प्रति समर्पण की भावना और दृढ़ता प्रदर्शित करने के लिए यह यात्रा निकाली गई है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव छेदी राम ने बताया कि नेशनल लिगल सर्विसेज आथरोटी नाल्सा के निर्देश पर आजादी के 75 वें वर्ष पर यह यात्रा निकाली जा रही है। आजादी के 75 वर्ष पर नेशनल लिगल सर्विसेज आथरोटी द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें तिरंगा यात्रा भी शामिल है। तिरंगा यात्रा के दौरान लगातार भारत माता की जय के नारे लगते रहे। यात्रा में शामिल लोगों ने हाथों में तिरंगा ले रखा था।
मौके पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरुण कुमार श्रीवास्तव, एसीजेएम प्रथम राधवेंद्र नारायण सिंह, अधिवक्ता संजय तिवारी, विश्वजीत कुमार, लीगल वोलेंटियर अमरेंद्र कुमार, संजीव कुमार, मनोज पाण्डेय, रमेश सिंह भी शामिल रहे। तिरंगा यात्रा में एनसीसी कैडेट, भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ई0 नवीन सिन्हा, छात्र-छात्रा पीएलवी, पैनल अधिवक्ता, न्यायालय कर्मी, लोक अदालत कर्मी भी शामिल रहें।