By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
KB NewsKB News
Notification Show More
Aa
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Reading: जन चेतना अभियान के डेहरी नगर, प्रखण्ड व अकोढ़ीगोला अध्यक्ष का हुआ चयन
Share
Aa
KB NewsKB News
Search
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
KB News > समाचार > क्षेत्रीय > जन चेतना अभियान के डेहरी नगर, प्रखण्ड व अकोढ़ीगोला अध्यक्ष का हुआ चयन
क्षेत्रीयसमाचार

जन चेतना अभियान के डेहरी नगर, प्रखण्ड व अकोढ़ीगोला अध्यक्ष का हुआ चयन

GOVINDA MISHRA
Last updated: 2022/08/14 at 6:51 PM
GOVINDA MISHRA  - Founder Published August 14, 2022
Share
SHARE

कई मुद्दों पर रणनीति बनाकर कार्य करेगा जन चेतना अभियान।

 

डेहरी। डालमियानगर स्थित ड्रीम हाउस में जनचेतना अभियान के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार उर्फ रिंकू सोनी की अध्यक्षता में एक बैठक शनिवार की रात की गईं संचालन जनचेतना अभियान के महासचिव जयप्रकाश कश्यप ने किया। इस बैठक में प्रमुख रूप से सर्वसम्मति से डेहरी-डालमियानगर जन चेतना अभियान के अध्यक्ष मुन्ना कुशवाहा एवं महासचिव प्रियरंजन कुमार, डेहरी प्रखंड अध्यक्ष मनोज पासवान एवं अकोढ़ी गोला प्रखण्ड अध्यक्ष के पद पर शिक्षक संजय यादव को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया. जन चेतना अभियान के अध्यक्ष रिंकु सोनी एवं महासचिव जय प्रकाश कश्यप के द्वारा नाम की घोषणा की गई जिसका समर्थन सभी सदस्यों ने किया.

बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि पिछले बैठक में बिहार विधान परिषद सभापति के समक्ष डेहरी डालमियानगर में धर्मशाला डेहरी बाजार में पार्किंग , अम्बेडकर चौक स्थित नहर के पास छठ घाट की व्यवस्था हेतु जो ज्ञापन दिया गया था, इसकी भूरी भूरी प्रशंसा शहर वासियों के द्वारा की जा रही है। इसी प्रकार और भी सुझाव के तहत आगे की रणनीति बनाई जाएगी। और योजनाओं को मूर्त रूप देने हेतु सभी सदस्य इसके लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। जिसके लिए हम सभी जन चेतना अभियान के सदस्यों का आभार व्यक्त करता हूं पूरे विश्वास के साथ जिस प्रकार डेहरी-डालमियानगर अध्यक्ष और प्रखंड अध्यक्ष का मनोनयन किया गया है। इन दोनों के नेतृत्व में डेहरी के हर वार्ड व हर पंचायत में ब्लॉक स्तर पर हमारे संगठन को मजबूती प्रदान होगी। और हर वार्ड से एक वार्ड अध्यक्ष और उनके साथ पांच सहयोगियों को जोड़ने के लिए योजना बनाई जा रही है। जिसमें आप सभी का सहयोग सराहनीय है।

नगर महासचिव प्रियरंजन कुमार ने कहा कि आप लोगों के द्वारा दी गई जिम्मेदारी को बखूबी निभाने का प्रयास करूंगा, तथा उन्होंने एक सुझाव दिया, कि राजकीय राष्ट्रीय मध्य विद्यालय, ईदगाह मोहल्ला में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, और कुछ अतिक्रमणकारियों के द्वारा विद्यालय की भूमि को भी अतिक्रमण किया गया है। जिस पर जनचेतना अभियान की पहल हो, और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बंद होना चाहिए l सदस्य ब्रजेश कुमार ने कहा कि डेहरी- डालमियानगर में स्ट्रीट लाइट गली मोहल्लों में लाइट लगी है, उसमें आधे से अधिक लाइट बंद हो चुकी है। जिसका मेंटेनेंस नहीं हो पा रहा है। इसको मेंटेनेंस के लिए हम लोग प्रयासरत रहें, ताकि शहर में जगमगाता हुआ लाइट आम जनों को हमेशा नसीब हो। संरक्षक प्रो रणधीर सिन्हा ने कहा कि बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि खास महल की जो
भूमि है ,जहां लोग कई दशकों से इस पर अपना आशियाना बनाए हैं, उनका नवीनीकरण होना चाहिए। नवीनीकरण के अभाव में लोग अस्थाई रूप से रहने के लिए मजबूर हैं। सरकार के द्वारा जो भी मापदंड हो उसको अगर जनता हित में फैसला लिया जाए तो जनता एवं यहां के निवासी उसको कायम करने के लिए अग्रसर होंगे.

नगर अध्यक्ष मनोनीत होने के बाद मुन्ना कुशवाहा ने कहा कि आप सभी के सहयोग से जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है, उसे मैं दिन रात एक कर तन मन धन से पूरा करने का प्रयत्न करूंगा। बहुत जल्द ही पूरे नगर परिषद क्षेत्र में 39 वार्ड में अपना एक वार्ड अध्यक्ष होंगे, और उन लोगों के सहयोग से 10 की संख्या में लोगों का जोड़ने का प्रयास बहुत जल्द पूरा होगा। इसमें आप सभी का सहयोग सराहनीय होगा आप लोगों के द्वारा दी गई जिम्मेवारी के लिए हम आप लोगों का आभार व्यक्त करते हैं।

बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित संरक्षक रणधीर सिन्हा , अध्यक्ष जितेंद्र कुमार उर्फ रिंकू सोनी, महासचिव जयप्रकाश कश्यप, उपाध्यक्ष विशाल सिंह, कोषाध्यक्ष संतोष सोनी, अश्विनी सिंह, सिमल सिंह, पंकज शर्मा, चंदन कुमार चौधरी, इंजीनियर उत्तम कुमार, छोटू सिंह ,रितेश कुमार, विंध्याचल पासवान, प्रियरंजन कुमार, बलजीत कुमार सिंह ,रमेश कुमार सिंह ,धीरेंद्र कुमार सिंह, जनता अंसारी, मनोज पासवान, मुन्ना कुशवाहा ,राहुल कुमार आदि लोगों ने अपनी अपनी बात रखी तथा नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

GOVINDA MISHRA

Proud IIMCIAN. Exploring World through Opinions, News & Views. Interested in Politics, International Relation & Diplomacy.

TAGGED: dehri news
GOVINDA MISHRA August 14, 2022 August 14, 2022
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Print
What do you think?
Happy0
Love0
Surprise0
Cry0
Angry0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

बिदाई समारोह में भावुक हुए आईएएस सूर्य प्रताप, कहा- डेहरी अनुमंडल ने जीवन को बदला
क्षेत्रीय समाचार
डेहरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला तिरंगा यात्रा
क्षेत्रीय समाचार
बियर के 40 रूपए के लिए होटल मालिक पर गोली चलाने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
क्षेत्रीय समाचार
भारतीय सैनिकों के शौर्य गाथा को गौरवान्वित करने के लिए सिविल डिफेंस एवं स्कूली बच्चों ने निकाला तिरंगा यात्रा
क्षेत्रीय समाचार

Find Us on Socials

100 Like
200 Follow
220 Subscribe
KB NewsKB News
Follow US
© Copyright 2023 KBNews. All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?