By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
KB NewsKB News
Notification Show More
Aa
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Reading: फिर दहाड़े PM मोदी के करीबी संजय पासवान, JDU-RJD गठबंधन पर इस तरह कसा तंज
Share
Aa
KB NewsKB News
Search
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
KB News > समाचार > क्षेत्रीय > फिर दहाड़े PM मोदी के करीबी संजय पासवान, JDU-RJD गठबंधन पर इस तरह कसा तंज
क्षेत्रीयसमाचार

फिर दहाड़े PM मोदी के करीबी संजय पासवान, JDU-RJD गठबंधन पर इस तरह कसा तंज

GOVINDA MISHRA
Last updated: 2022/08/29 at 11:57 AM
GOVINDA MISHRA  - Founder Published August 29, 2022
Share
SHARE

डिजिटल टीम, डेहरी-ऑन-सोन/भभुआ। पूर्व केंद्रीय मंत्री और बिहार विधान परिषद के सदस्य संजय पासवान ने जदयू-राजद गठबंधन पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन ज्यादा दिन नहीं चलने वाली है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता के साथ सीएम नीतीश कुमार ने वादाखिलाफी की है। मीडियाकर्मियों से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि बिहार विधानसभा के अगले चुनाव में बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए काम किया है. आज पूरे दुनिया में भारत की धमक बढ़ी है जिसके पीछे उनकी नेतृत्व क्षमता है.

बिहार में पीएम मोदी के करीबी नेता के तौर पर जाने जाने वाले संजय पासवान नीतीश कुमार लगातार हमलावर रहे हैं। एक निजी यात्रा के दौरान वो डेहरी-ऑन-सोन पहुंचे थे। इस दौरान उनका बीजेपी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बीजेपी नेता संजय पासवान, सुमित सौरभ दूबे, अभिषेक तिवारी, अमित सिंह उर्फ बिटन जी, संजय जी, शिव शंकर, रमेश कुमार आदि मौजूद थे।

 

 

संघ विचारक श्रीनाथ मिश्र को अर्पित किया श्रद्धा-सुमन
बीजेपी नेता संजय पासवान देर शाम को कैमूर जिले के रामगढ़ प्रखंड के ईसरी गांव भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने संघ विचारक श्रीनाथ मिश्र की तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि की। उन्होंने कहा कि श्री मिश्र ने अपना पूरा जीवन कार्यकर्ताओं को निष्ठावान और समर्पित भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक जीवन में उन्होंने राष्ट्र सेवा के लिए कार्य करने सदैव उत्साहित किया। इस मौके पर मंत्री अश्विनी चौबे के निजी सचिव और श्री मिश्र के पौत्र अखिलेश मिश्रा, अनुराग मिश्रा, पत्रकार मदन कुमार, गोविंदा मिश्रा, श्रीधर पाण्डेय सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे।

मुण्डेश्वरी मंदिर में की पुजा अर्चना
कैमूर के भगवानपुर प्रखंड स्थित मुण्डेश्वरी माता मंदिर में एमएलसी संजय पासवान देर शाम दर्शन करने के लिए पहुंचे। दौरान वैदिक मंत्रोचारण के साथ पुजारियों ने दर्शन-पुजन करवाया।

GOVINDA MISHRA

Proud IIMCIAN. Exploring World through Opinions, News & Views. Interested in Politics, International Relation & Diplomacy.

GOVINDA MISHRA August 29, 2022 August 29, 2022
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Print
What do you think?
Happy0
Love0
Surprise0
Cry0
Angry0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

डेहरी के आदित्यालय किड्स में एक्यूप्रेशर ईयर ओरीकुलर थेरेपी का आयोजन
क्षेत्रीय समाचार
शाहाबाद प्रक्षेत्र के साइबर थानों का होगा निरीक्षण, लापरवाह पुलिस अधिकारियों पर होगी कार्रवाई- डीआईजी
क्षेत्रीय समाचार
डेहरी नप की सशक्त समिति की बैठक में शहर के विकास के मुद्दों पर चर्चा
क्षेत्रीय समाचार
भाजपा की बैठक में बुथ मैनेजमेंट पर दिया गया बल, एनडीए की जीत इस तरह होगी सुनिश्चित
क्षेत्रीय समाचार

Find Us on Socials

100 Like
200 Follow
220 Subscribe
KB NewsKB News
Follow US
© Copyright 2023 KBNews. All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?