By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
KB NewsKB News
Notification Show More
Aa
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Reading: सेवा पखवाड़ा के तहत BJP टी.बी. उन्मूलन संकल्प पर गोष्ठी का आयोजन
Share
Aa
KB NewsKB News
Search
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
KB News > समाचार > राष्ट्रीय > सेवा पखवाड़ा के तहत BJP टी.बी. उन्मूलन संकल्प पर गोष्ठी का आयोजन
राष्ट्रीय

सेवा पखवाड़ा के तहत BJP टी.बी. उन्मूलन संकल्प पर गोष्ठी का आयोजन

GOVINDA MISHRA
Last updated: 2022/09/23 at 6:15 PM
GOVINDA MISHRA  - Founder Published September 23, 2022
Share
SHARE

सेवा पखवाड़ा के तहत टी.बी. उन्मूलन संकल्प पर गोष्ठी का आयोज

सासाराम (रोहतास) भारतीय जनता पार्टी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ.सचिन कुमार सिंह के आवासीय परिसर में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा-पखवाड़ा के रुप में मनाये जाने के क्रम में शुक्रवार को टी.बी. उन्मूलन के संकल्प की अभिव्यक्ति व निःक्षय मित्र की संकल्पना पर गोष्ठी आयोजित की गयी। जिसमें सभी भाजपा कार्यकर्ताओं, संगठन पदाधिकारियों ने तपेदिक से प्रभावित व्यक्ति व उस क्षेत्र में जागरूकता के प्रयास का संकल्प लिये। गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुशील कुमार चंद्रवंशी ने व संचालन कार्यक्रम प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष डॉ.शरत् चंद्र संतोष ने की।
जिलाध्यक्ष ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी राजनीतिक पार्टी होने के साथ हीं एक राष्ट्रवादी एवं भारतीय परंपरा व संस्कृति को संयोजित करनेवाली सैद्धांतिक निष्ठा पर चलनेवाली पार्टी है। अतः यह राजनीति के साथ हीं सेवा के व्रत को भी समाज में जाकर पूरा करती है, जो कोरोनाकाल में पूरे भारत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्य किये। इसी तरह अभी सेवा पखवाड़ा में 17 सितंबर से 02 अक्तुबर तक रक्तदान से लेकर विभिन्न सेवा कार्य प्रतिदिन समाज के बीच भाजपा कार्यकर्ता कर रहे हैं। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. सचिन कुमार सिंह ने तपेदिक रोग के विषय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस रोग के नाम से हीं इसकी अभिव्यक्ति दिख रही है। यह रोग जिस शरीर में प्रवेश करेगा। उसे यह क्षय कर देगा यानी उसे समाप्त कर देगा परंतु अभी हमारा चिकित्सा विज्ञान इतना विकसित हो गया है कि जब इसकी दवा आरंभ होती है तो 15 दिनों बाद हीं इसका इनफेक्शन का विस्तार रुक जाता है और इसकी डॉ. द्वारा निदेशित चिकित्सा से 6 से 9 महीने में टी.बी. से इन्फेक्टेड व्यक्ति पूरी तरह रोगमुक्त हो जाता है। इसी की जागरूकता के लिये क्षय रोग मुक्त करने के अभियान को निःक्षय करने का सेवा पखवाड़ा में भाजपा कार्यकर्ता संकल्प लिये हैं। डॉ. सचिन ने कहा कि रोहतास जिला के तीस लाख की आबादी में अभी 1032 टी.बी.पेशेंट्स हैं। जिन्हें चिकित्सा उपलब्ध हो रही है। हम सभी जिला के विभिन्न क्षेत्रों में इस रोग की फैली भ्रामक धारणाओं को समाज में जाकर समुचित जानकारी देकर दूर करने का प्रयास करेंगे। भारत की भाजपा सरकार यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में इसे पूरी तरह समाप्त करने के लिये यानी निःक्षय करने के लिये संकल्पबद्ध है। कार्यक्रम में प्रमुखतः जिलाउपाध्यक्ष सह पूर्व जिलापरिषद उपाध्यक्ष संतोष पटेल, जिलामहामंत्री शशिभूषण प्रसाद, अरुण पांडेय, मंगलानंद पाठक, अशोक साह, सुधीर चंद्रवंशी, रामायण पासवान, विनोद गोस्वामी, रघुवंश शर्मा आदि उपस्थित थे।

GOVINDA MISHRA

Proud IIMCIAN. Exploring World through Opinions, News & Views. Interested in Politics, International Relation & Diplomacy.

GOVINDA MISHRA September 23, 2022 September 23, 2022
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Print
What do you think?
Happy0
Love0
Surprise0
Cry0
Angry0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

भारत की जवाबी कार्रवाई से हिला पाकिस्तान: कराची बंदरगाह और पेशावर में जोरदार धमाके, ब्लैकआउट और मोबाइल नेटवर्क ठप
अंतराष्ट्रीय राष्ट्रीय समाचार
प्रेम का क्लोजर रिपोर्ट- और आह भी नहीं निकली
विचार
डालमियानगर में चल रहा हनुमान चालीसा ज्ञान यज्ञ, शिव पार्वती विवाह पर सुनाया गया यह प्रसंग
क्षेत्रीय समाचार
छोटे भाई के तिलक की थी तैयारी, बड़े भाई की हो गई हत्या
क्षेत्रीय समाचार

Find Us on Socials

100 Like
200 Follow
220 Subscribe
KB NewsKB News
Follow US
© Copyright 2023 KBNews. All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?

Notifications