By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
KB NewsKB News
Notification Show More
Aa
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Reading: Jharkhand News: सरयू राय की पार्टी BJM के उम्मीदवार चुनावी मैदान में ठोकेंगे ताल
Share
Aa
KB NewsKB News
Search
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
KB News > समाचार > क्षेत्रीय > Jharkhand News: सरयू राय की पार्टी BJM के उम्मीदवार चुनावी मैदान में ठोकेंगे ताल
क्षेत्रीयसमाचार

Jharkhand News: सरयू राय की पार्टी BJM के उम्मीदवार चुनावी मैदान में ठोकेंगे ताल

GOVINDA MISHRA
Last updated: 2022/12/13 at 5:17 PM
GOVINDA MISHRA  - Founder Published December 13, 2022
Share
SHARE

डिजिटल टीम, रांची. झारखंड के लोकप्रिय नेता सरयू राय के द्वारा गठित किए गए राजनीतिक दल भारतीय जनतंत्र मोर्चा के 30-35 उम्मीदवार आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान मैदान में उतरेंगे. केन्द्रीय अध्यक्ष धर्मेंन्द्र तिवारी ने बताया कि पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ इसको लेकर एक बैठक की गई. उन्होंने बताया कि बीजेएम आगामी विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण सीटों पर अपना प्रत्याशी खड़ा करेगी। उन्होंने बताया कि पार्टी जमीनी स्तर पर सर्वे करा रही है. उन्होंने कहा कि स्थानीय मुद्दों को ध्यान में रखकर योग्य प्रत्याशी का चुनाव किया जाएगा।

श्री तिवारी ने बताया कि झारखण्ड जैसे खनिज एवं प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण राज्य के विकास में सबसे बड़ी बाधा भ्रष्टाचार, शासन लोलुपता एवं स्वार्थ की राजनीति है। चाहे सरकार किसी भी पार्टी का क्यों न हो, उनके द्वारा झारखण्ड में संवैधानिक एवं प्रशासनिक पदों का दुरूपयोग कर अकूत संपति देश एवं विदेश में अर्जित किया जाता रहा है। सत्ता शीर्ष के संरक्षण एवं सहयोग से स्वार्थी समूह खुलेआम राज्य के खनिज संपदा को लूट कर अपना हित साध रहे है। वहीं राज्य के आम नागरिकों को उनकी बुनियादी जरूरतों, सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है।

 

भ्रष्ट्राचार के कारण बाधित हो रहा विकास
श्री तिवारी ने कहा कि आज पूरा राज्य बिजली की संकट से जूझ रहा है। जब जाड़े के मौसम में यह हाल है तो गर्मी में होने वाली भयावहता का स्वतः अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि पूर्ववर्ती एवं वर्तमान दोनों ही सरकारें भ्रष्टाचार में आकंठ डूब कर राज्य के विकास को बाधित करने का कृत्य किया है। झारखण्ड की जनता यह सबकुछ देख व समझ रही है। जल-जंगल की राजनीति करने के नाम पर राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय पार्टी द्वारा राज्य से किये गये छल-फरेब एवं धोखबाजी को जनता बखूबी समझ रही है और वह तीसरे विकल्प की तलाश में है ताकि झारखण्ड हितैषी का चोला पहने पार्टियों को समय आने पर सबक सिखा सके।

एक मजबूत विकल्प के तौर पर उभर रहा है मोर्चा
श्री तिवारी ने बताया कि झारखण्ड की राजनीति में भारतीय जनतंत्र मोर्चा एक योग्य विकल्प के रूप में प्रमुख रूप से उभरा है। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रमुख एजेंडा पारदर्शी शासन व्यवस्था, शून्य भ्रष्टाचार की नीति, पर्यावरणीय संरक्षण एवं खनिज संपदाओं की विवेकपूर्ण उपयोग है। क्योंकि हमारी पार्टी मानती है कि इन्हीं एजेंडों पर ईमानदारीपूर्वक चल कर ही राज्य का सतत विकास हो सकता है और राज्य की जनता खुशहाल रह सकती है। बैठक के दौरान पार्टी पदाधिकारी पी.एन. सिंह, आशीष शीतल, वीरेन्द्र सिंह, अविनाश कुमार, डाॅ. सत्यप्रकाश मिश्रा, शिवानी लता, मनोज सिंह आदि मौजूद थे।

 

GOVINDA MISHRA

Proud IIMCIAN. Exploring World through Opinions, News & Views. Interested in Politics, International Relation & Diplomacy.

TAGGED: jharkhand latest news, jharkhand News, jharkhand politics, ranchi news, saryu rai, झारखंड न्यूज, झारखंड पॉलिटिक्स, झारखंड लेटेस्ट न्यूज, रांची न्यूज, सरयू राय
GOVINDA MISHRA December 13, 2022 December 13, 2022
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Print
What do you think?
Happy0
Love0
Surprise0
Cry0
Angry0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

बिदाई समारोह में भावुक हुए आईएएस सूर्य प्रताप, कहा- डेहरी अनुमंडल ने जीवन को बदला
क्षेत्रीय समाचार
डेहरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला तिरंगा यात्रा
क्षेत्रीय समाचार
बियर के 40 रूपए के लिए होटल मालिक पर गोली चलाने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
क्षेत्रीय समाचार
भारतीय सैनिकों के शौर्य गाथा को गौरवान्वित करने के लिए सिविल डिफेंस एवं स्कूली बच्चों ने निकाला तिरंगा यात्रा
क्षेत्रीय समाचार

Find Us on Socials

100 Like
200 Follow
220 Subscribe
KB NewsKB News
Follow US
© Copyright 2023 KBNews. All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?