
अकोढ़ीगोला के संस्कार भारती कन्वेंट स्कूल में शुक्रवार को कंबल वितरित
डिजिटल टीम, डेहरी। अकोढ़ी गोला के संस्कार भारती कन्वेंट स्कूल में शुक्रवार को कंबल का वितरण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी रही। विद्यालय के संस्थापक अमित कुमार ने कहा कि विद्यालय परिवार आम लोगों के हित के लिए खड़ा रहता है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि अगर भारत में कोई भूखा है और बिना कपड़े का है तो भारत माता के सच्चे सपूत होने का दावा नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि विद्यालय का संचालन राष्ट्र पुरूषों के ध्येय वाक्य को सिद्धांत बनाकर किया जा रहा है। कंबल वितरण के दौरान प्राचार्य प्रभात राठौर, सह-प्राचार्य नागेंद्र जी, भोला पांडे, प्रिंस सिंह के अलावा सहयोगी शिक्षक अजीत कुमार, सुरेंद्र कुमार, विकास कुमार, अंशु कुमारी, अंजलि कुमारी, सुरभि कुमारी, प्रियंका कुमारी, जूही कुमारी, शिल्पा कुमारी के अलावा स्थानीय लोग और शिक्षकेत्तर कर्मी शामिल थे।