
संवाददाता, डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। डेहरी के कोयला डिपो स्थित जनता दल यूनाइटेड के प्रखंड कार्यालय में अध्यक्ष विकास कुमार सिंह के नेतृत्व में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षक से मुख्यमंत्री बनने के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेवारी भी संभाला। जननायक कर्पूरी ठाकुर भारत छोड़ो आंदोलन के समय 26 महीने जेल में भी बिताई। कर्पूरी ठाकुर के ही मुख्यमंत्री कार्यकाल में ओबीसी के लिए आरक्षण लागू करने वाला देश का पहला राज्य बिहार बना था। जननायक कर्पूरी ठाकुर की त्याग और समर्पण की इतनी कहानियां है कि जिसको शब्दों से बयां नहीं किया जा सकता। प्रखंड अध्यक्ष ने इन्हीं कहानियां को याद करते हुए चौधरी चरण सिंह और जननायक की कहानी को याद किया। जब चौधरी चरण सिंह कर्पूरी जी के घर गए तो उनके सिर में चोट लग गई चौधरी चरण सिंह ने कहा कि दरवाजे को जरा ऊंचा कराओ तब जननायक कर्पूरी जी ने जवाब दिया कि जब तक बिहार के गरीबों का घर नहीं बन जाता मेरा घर बन जाने से क्या होगा। जननायक करपुरी ठाकुर असल में गरीबों के मसीहा थे और उनको समाज के मुख्यधारा में लाने के लिए सदैव प्रयासरत रहते थे। सादगी के पर्याय कर्पूरी ठाकुर लोकराज्य की स्थापना के हिमायती थे उन्होंने सारा जीवन इसमें लगा दिया। इस दौरान जदयू कार्यकर्ता सरोज सिंह, राजू सिंह, श्रीनिवास राम, गोलू कुमार, किशन सिंह, सिंटू कुमार सिंह, छोटू कुमार, किशन राम, प्रिंस कुमार, राहुल पासवान, कामेश्वर राम आदि लोग मौजूद थे।
