
संवाददाता, डेहरी। डेहरी के पानी टंकी स्थित आवासीय सनबीम पब्लिक स्कूल में 74 वां गणतन्त्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। झंडोत्तोलन विद्यालय के उप प्राचार्य डीके पाण्डेय ने किया। इस दौरान द्वउन्होने देश की एकता और एकजुटता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के महापुरुषों की बदौलत भारत का संविधान बना और समानता का अधिकार मिला। उन्होंने कहा कि आज उसी संविधान की बदौलत हमारा देश एकजुट है और पूरी दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र बना हुआ है। इस मौके पर मैनेजर श्री अनिल कुमार सिन्हा, संदीप कुमार वर्मा, यूके घोष सहित बड़ी संख्या में छात्र और छात्राएं मौजूद थे। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया। धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक एसएन मिश्र ने किया।
