
दिनारा (रोहतास) बिहार सरकार के लघु सिंचाई मंत्री जयंत राज एवं जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा,बिहार सरकार के पूर्व मंत्री जयकुमार सिंह, करगहर के पूर्व विधायक वशिष्ठ सिंह का शुक्रवार को दिनारा प्रखंड के एन एच 30 स्थित वेलवैया मोड़ पर जदयू कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर भब्य स्वागत किया। माननीय मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष पटना से दिनारा के वेलवैया के रास्ते एक शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष हृदया नन्द कुशवाहा, पप्पू राय, रवि भेलारी,प्यारे लाल जी, धनजी सिंह यादव, धर्मराज कुशवाहा, लल्लू शर्मा, श्री निवास सिंह यादव, कृष्णा सिंह, लक्ष्मण सिंह कुशवाहा, गुप्तेश्वर चौधरी उर्फ साधु जी, भूपेंद्र खरवार, नंदकिशोर सिंह कुशवाहा, विजय सिंह, ठाकुर चौधरी राजपुर विधानसभा, शिवकुमार सिंह कुशवाहा सहित काफी संख्या कार्यकर्ता मौजूद थे।
दिनारा (रोहतास) प्रखंड के नटवार थाना पुलिस ने गुरुवार की देर शाम अलग अलग मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी ने बताया कि क्षेत्र के सरांव गांव से कुन्दन राम को कोर्ट के निर्देश पर जमानत टूटनेके आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वहीं नटवार बंगला से अनिल कुमार को शराब के नशे में धुत्त अवस्था में गिरफ्तार किया गया। जिसकी ब्रेथ एनालाइजर से जांच करने के बाद शराब पीने की पुष्टि की गई। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है।
सासाराम (रोहतास) कच्छवाँ थाना क्षेत्र से एक वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष वीरेंड कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के तुर्कबिघा गांव निवासी निजाम धुनिया जो पूर्व के एक कांड का फरार वारंटी था जिसे गुप्त सूचना पर उसके उस गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।