By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
KB NewsKB News
Notification Show More
Aa
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Reading: BJP MISSION 2024: बूथ प्रबंधन पर जोर, मतदाताओं से संवाद स्थापित करने का निर्देश
Share
Aa
KB NewsKB News
Search
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
KB News > समाचार > क्षेत्रीय > BJP MISSION 2024: बूथ प्रबंधन पर जोर, मतदाताओं से संवाद स्थापित करने का निर्देश
क्षेत्रीयसमाचार

BJP MISSION 2024: बूथ प्रबंधन पर जोर, मतदाताओं से संवाद स्थापित करने का निर्देश

GOVINDA MISHRA
Last updated: 2023/02/23 at 6:57 PM
GOVINDA MISHRA  - Founder Published February 23, 2023
Share
SHARE

लखनऊ, 22 फरवरी(हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी मिशन 2024 के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए बूथ प्रबंधन पर फोकस कर रही है। इसके लिए पार्टी ने बूथ सशक्तिकरण अभियान प्रारम्भ किया है। भाजपा के बूथ प्रबंधन अभियान की प्रदेशस्तरीय कार्यशाला गुरूवार को लखनऊ के अटल कन्वेन्शन सेन्टर में सम्पन्न हुई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी के अध्यक्षता में प्रारम्भ हुई कार्यशाला में पार्टी राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) शिवप्रकाश, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने बूथ प्रबंधन का सूक्ष्म प्रशिक्षण देते हुए आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की। कार्यशाला में प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चो के प्रदेश अध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी एवं जिला बूथ प्रबंधन टोली के सदस्य सम्मिलित हुए। इसके बाद अब जिलास्तर पर बूथ प्रबंधन की कार्यशाला आयोजित की जायेगी।

हमें सशक्त बूथ संरचना का निर्माण करना है : शिवप्रकाश
भाजपा के राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) शिव प्रकाश ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और कार्यकर्ता विचार आधारित है। संगठन में पुनर्विचार, पुनर्समीक्षा तथा पुनर्गठन की सतत प्रक्रिया है और इसी प्रक्रिया के आधार पर बूथ सशक्तिकरण अभियान प्रारम्भ हुआ है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में हमें सशक्त बूथ संरचना का निर्माण करना है। बूथ समिति तथा पन्ना प्रमुख प्रत्येक मतदाता से संवाद व संपर्क का माध्यम है, जिसके द्वारा पार्टी की विचारधारा तथा मोदी सरकार एवं योगी सरकार के निर्णय व योजनाएं प्रत्येक दहलीज तक पहुंचती है।

शिव प्रकाश ने कहा कि राममंदिर निर्माण, अनुच्छेद 370 की समाप्ति, अंत्योदय की नीति से गांव, गरीब, किसान की उन्नति जैसे भाजपा के संकल्प तभी पूर्ण हुए जब जनता ने भाजपा को जनादेश दिया। इसलिए भाजपा का प्रत्येक निर्णय एक-एक मतदाता का निर्णय है और भाजपा सरकारों का प्रत्येक कार्य मतदाताओं को समर्पित है।

प्रभावी बूथ संरचना हमारी विजय का आधार बनेगी : भूपेन्द्र चौधरी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी, सर्वग्राही व सर्वसमावेशी संगठन है। भाजपा के पास समर्पित कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या है, जिनके परिश्रम से भाजपा चुनाव लड़ती है। हम सभी कार्यकर्ताओं का संगठन के प्रति समर्पण व त्याग की विशेषता ही भाजपा को अन्य दलों से पृथक करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा में बूथ सशक्तिकरण का कार्य प्राथमिकता पर है और यही बूथ संरचना हमारी विजय का आधार बनेगी।

बूथ सशक्तिकरण अभियान से लोकसभा चुनाव में विजय हासिल होगी

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ता कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ते हुए भाजपा की जीत सुनिश्चित कर रहे है। प्रदेश के अनुशासित व परिश्रमी कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण मनोयोग से करते हैं। बूथ सशक्तिकरण अभियान से पुनः बूथ की व्यूह रचना का निर्माण कर 2024 के लोकसभा चुनाव में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त करेंगे।

संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई बूथ : धर्मपाल सिंह

पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कार्यशाला में उपस्थित प्रतिनिधियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि बूथ संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। उन्होंने कहा कि संगठन के सभी कार्यक्रमों के साथ ही बूथ के प्रत्येक मतदाता तथा लाभार्थी से सतत संपर्क व संवाद से बूथ सशक्त बनता है। इसी ध्येय के साथ पार्टी का बूथ सशक्तिकरण अभियान प्रारम्भ हो रहा है। आगामी दिनों में क्षेत्र व जिला तथा विधानसभा स्तर पर कार्यशालाओं में बूथ सशक्तिकरण अभियान का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यशाला का संचालन प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने किया।

GOVINDA MISHRA

Proud IIMCIAN. Exploring World through Opinions, News & Views. Interested in Politics, International Relation & Diplomacy.

TAGGED: BJP, LOKSABHA ELECTION 2024, UP
GOVINDA MISHRA February 23, 2023 February 23, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Print
What do you think?
Happy0
Love0
Surprise0
Cry0
Angry0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

रालोमो “संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार”महारैली को लेकर हुई बैठक
क्षेत्रीय समाचार
पाकिस्तान को भारत की सख्त चेतावनी-संघर्ष विराम तोड़ा तो देंगे तगड़ा जवाब
राष्ट्रीय
प्राईवेट स्कूलों से बेहतर कर रहे है सरकारी स्कूल के बच्चे – जिप सदस्य सुदामा राम
क्षेत्रीय समाचार
सासाराम में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 501 मामले निबटाये गये
क्षेत्रीय समाचार

Find Us on Socials

100 Like
200 Follow
220 Subscribe
KB NewsKB News
Follow US
© Copyright 2023 KBNews. All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?