
गोलाघाट (असम), 23 फरवरी (हि.स.)। गोलाघाट जिला में एक सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना जिला के नुमलीगढ़ के पास बोगीजान थाना क्षेत्र के पुराजंघल नंबर 2 में हुई। इस मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया है कि 14 वर्षीय किशोरी गैंगरेप का शिकार हुई है। 15 फरवरी को बालीजान इलाके में थिएटर देखने जा रही किशोरी चार युवाओं की हवस का शिकार हो गई। बोगीजान पुलिस ने परिवार की शिकायत के आधार पर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान सौरव गोहाईं, संदेश्वर दास और जाहिदुल हुसैन के रूप में हुई है। एक अन्य आरोपित रफीकुल अली अभी भी फरार है।
इस घटना को लेकर पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। मौके पर पहुंची गोलाघाट पुलिस की टीम तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर थाने ले आई। बाद में उन्हें आज उन्हें गोलाघाट कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।