देहरादून, 23 फरवरी (हि.स.)। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से गुरुवार को राजभवन में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल और कोश्यारी ने राजभवन परिसर स्थित नक्षत्र वाटिका का भ्रमण किया।
महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी 17 फरवरी को देहरादून पहुंचे हैं। कोश्यारी उत्तराखंड लौटते ही सक्रिय हो गए हैं। देहरादून पहुंचने के अगले ही दिन कोश्यारी टपकेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। इसके बाद आज राज्यपाल से कोश्यारी ने मुलाकात की। कोश्यारी 24 फरवरी दोपहर प्रेस से मिलिये कार्यक्रम के तहत प्रेस क्लब में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इस प्रकार भगत सिंह कोश्यारी की सक्रियता बढ़ने लगी है।