
सासाराम (रोहतास) जिला मुख्यालय सासाराम शहर के पूर्वी छोर पर स्थित पायलट बाबा धाम में चल रहे नवरात्र पर्व पर सभी देशवासियों को जीवन में सुख शांति और समृद्धि के लिए पूर्वोत्तर ज्योतिर्लिंग सोमनाथ मंदिर में एवं महागौरी का भाजपा संगठन महामंत्री बिहार भीखूभाई दलसानिया एवं पूर्व भाजपा महामंत्री राजेंद्र सिंह,विधान पार्षद प्रमोद चंद्रवंशी पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने पूजा अर्चना की। पायलट बाबा धाम की वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा सभी लोगों को अंग वस्त्र एवं चुनरी देकर सम्मानित गया। बताते चलें कि रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम के पूर्वी छोर पर स्थित पायलट बाबा धाम में भगवान शिव की प्रतिमा एक सौ ग्यारह फिट, भगवान बुद्ध 80फीट की प्रतिमा तथा पूर्वोत्तर सोमनाथ मंदिर का भव्य मंदिर स्थापित है।इस मंदिर में श्रद्धालु लगभग दो से तीन हजार प्रतिदिन दर्शन पूजा अर्चना करने आते हैं।आश्रम के दिलीप सिंह, प्रमोद सिंह, मुनमुन सिंह, विजेंद्र सिंह, रमेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह, अरविंद सिंह, महेंद्र सिंह, ओमजी सिंह, नवीन कुमार सिंह,राजू सिंह, रोहित कुमार सिंह चौहान, सहित अन्य लोग मौजूद थे।