
सासाराम (रोहतास) पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने होटल मौर्या रॉयल में प्रेस कांफ्रेंस किया। प्रेस कांफ्रेंस में उपेन्द्र कुशवाहा ने बताया कि हम सभी लोग सम्राट अशोक की जयंती में शामिल होने आये है। उन्होंने सम्राट अशोक के बारे में बताया कि हिंदुस्तान सम्राट अशोक के कारण ही जाने जाते है। सम्राट अशोक ने ही अखंड भारत का निर्माण किया है। उनके दौर में भारत की सीमा बहुत बड़ी थी। पाटलिपुत्रा जो आज की पटना है यही उनकी राजधानी थी। आज भी जो आजादी का झंडा फहराया जाता है उसमे अशोक चक्र होता है वह भी सम्राट अशोक के स्तंभ से लिया हुआ है। भारत का जो राष्ट्रीय स्तभ है वो भी सम्राट अशोक का ही दिया हुआ है। वो भारत के अंदर समता मूलक स्थापना के लिए जाने जाते थे। उपेन्द्र कुशवाहा जी ने सम्राट अशोक के बारे में और ये भी बतया की उनके दौर में भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में टॉप पर थी।
प्रेस कांफ्रेंस में रालोजद के वरिष्ठ नेता एवम पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा, राम कुमार सिन्हा, जीतेन्द्र नाथ, मदन चौधरी, आनंद कुशवाहा, सुबाष चंद्रवंशी, स्मृति कुमुद और शिवशंकर कुशवाहा मौजूद थे। इसके बाद सूर्य मंदिर से सम्राट अशोक का ऐतिहासिक जुलुस उपेन्द्र कुशवाहा के नेतृत्त्व में निकला। युवाओं की भारी संख्या को देखते हुए उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा की इतनी बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी बहुत ही सराहनीय है। होटल मौर्या रॉयल के निदेशक राहुल मौर्या के नेतृत्त्व में शहर सम्राट अशोक के रंग में रंग गया। मौके पर राम परीखा, कपिल, बनारसी, संतोष चंद्रवंशी, उप मेयर सत्यवान्ति देवी, मेयर डब्लू, उप मेयर पति शेखर, अरविन्द कुशवाहा, विशाल कुशवाहा सहित अन्य लोग मौजूद थे।