
नीतीश रजक ने जिला पार्षद विकास सिंह को भेंट की तलवार
श्री राम जन्म उत्सव पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन करने जिप सदस्य पहुंचे करौंदी गांव
भभुआ। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जागेबराव पंचायत के करौदी गाँव मे शनिवार की देर शाम भगवान श्री राम जन्म उत्सव के उपलक्ष्य मे संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लु पटेल ने किया।कमिटी के अध्यक्ष नितीश रजक ने तलवार भेट कर जिला परिषद सदस्य का स्वागत किया।वहीं कार्यक्रम के दौरान जिप सदस्य ने अपने संबोधन में कहा कि आज के युवाओं मे जिस प्रकार श्री राम जन्म उत्सव मनाने के लिए उत्साह दिख रहा है ।यह सुखद ,शुभ संकेत है। लेकिन युवाओं को वैसा ही उत्साह मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम चंद्र जी के जीवनी पढ़ कर उनके विचारों, संस्कारों को अपने जीवन मे उतारने की भी जरूरत है।भगवान श्री राम के आदर्श भरे संस्कारों से ही उनको मर्यादा पुरषोत्तम श्री राम कहा जाता है।भगवान श्री राम का जीवन चरित्र मनुष्य को अच्छा व सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत करने की शैली को प्रदर्शित करता है।उनका जीवन हमें क्षमा करना,दया करना, तप करना,त्याग की भावना का होना व मनोबल (धर्म की रक्षा हेतु शस्त्र उठाने को दर्शाता) है।भगवान के बताए मार्ग मे से जो व्यक्ति एक भी मार्ग को अपना लेता है उसका जीवन सफल हो जाता है और वह सम्मान का अधिकारी हो जाता है।वही मौके पर मुखिया प्रतिनिधि विनय सिंह, पूर्व मुखिया दिलीप पासवान, समाजसेवी कुंदन पाठक,सरपंच जोखू राम, समाज सेवी बबुआ सिंह, दिनेश पासवान, वार्ड मनोज गुप्ता, नितीश रजक, ब्रजेश राम,अक्षय बैठा, सूचित यादव, सतेंद्र यादव सहित अन्य सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।