
चेनारी (रोहतास) प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत पेवंदी में दुगोला चैता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कोऑपरेटिव के अध्यक्ष रमेश चौबे ने किया। दुगोला चैता गोपालगंज और बलिया के बीच हुआ। जिसमें गोपालगंज वालों ने शुरुआत सरस्वती वंदना से किया। अइबू ना ता लाज ना बची साच कही भवानी मईया। तबला बजावेली और रामा सुमिरेले सुमेरी माता से किया। वहीं गोपालगंज व्यास बबलू गिरी ने बताया कि सरस्वती वंदना पर हमारा गोल धमाल मचाया। दूसरा गोल से अरविंद सिंह अभियंता जी का शिष्य मंटन मेट्रो जी बागी बलिया उत्तर प्रदेश सुमिरन किया। यही थैया चैता गाईब हो रामा, दूसरा सुमिरन चइत में राम जी जन्मलन देवरा कोरा में धर ता से शुरुआत किया। रात भर दर्शकों ने चैता गान पर झूमते रहे। सुबह होते होते बलिया के टीम ने विजय हासिल किया। मौके पर हजारों की संख्या में दर्शक चैता गान में भाग लिए। मौके पर मौजूद द्वारिकाधीश दुबे उर्फ लल्लू दुबे, पप्पू चौबे, पूर्व विधायक ललन पासवान, कॉपरेटिव अध्यक्ष रमेश चौबे, सत्यनारायण सिंह, अशोक भारद्वाज, मंगल राम, राम प्यारे पासवान, चंदन सिंह, विनय सिंह, उगहनी पैक्स अध्यक्ष नगीना सिंह, अनुपम चौबे, वीडियो यादव, धनंजय मिश्रा, धर्मेंद्र कुशवाहा, हरि शंकर दुबे, भरत मिश्रा, रामजी मिश्रा, महेंद्र पासवान, पिंटू शुक्ला सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।