
डिजिटल टीम, डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। रोहतास जिले के नौहट्टा प्रखंड के यदुनाथपुर के पास सोन नद के तट पर मछली को पकड़ने के लिए मछुआरे जाल फेंक इंतजार कर रहे थे। ऐकाएक उन्हें कुछ भारी सामान फंसे होने का अंदाज हुआ। जब वो नदी में तैर पर खोजबीन शुरु किए तो एक पल्सर बाइक गहरे पानी में फंसी मिली। स्थानीय मछुआरे बड़ी मछली फंसे होने का अनुमान लगा रहे थे। इसकी चर्चा पूरे इ्लाके में हो रही है। पुलिस वालों को स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी दी। बाइक किसकी है इसकी जानकारी अभी तक नहीं हो पाई है। बाइक को यदुनाथपुर थाना को सौंप दिया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि बाइक के नंबर के माध्यम से इसके मालिक की जानकारी ली जा रही है। माना जा रहा है कि निकटवर्ती यूपी सीमा के सोनभद्र जिले के रानीडीह के पास सोन नद में आठ महीने पहले एक नाव डूब गया था। जिसपर बाइक भी मौजूद था। संभावना जताई जा रही है कि वही बाइक नदी में बहकर बिहार के इस इलाके में बहकर आ गया हो।