
सासाराम (रोहतास) जिले के शिवसागर प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान सभा भवन में ट्रस्ट के माध्यम से डिजिटल साक्षर कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत डिजिटल साक्षर मेले में आए महिला और बच्चों ने स्वागत गीत के साथ किया। इसके बाद मेले में आए महिला एवं बच्चियों ने एक दूसरे के हाथ में फीता बांधकर परिचय प्राप्त किया। डिजिटल साक्षर में आए महिलाओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अपनी क्षमता को दिखाया। इस कार्यक्रम में सिखाए गए भाषा एवं गणित की ज्ञान को बारी बारी से सभी महिलाओं से प्रश्न के माध्यम से पूछा गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला और बच्चों को डिजिटल साक्षर बनाना है। वैसी महिलाएं और बच्चियां जो डिजिटल साक्षर से बिल्कुल अनभिज्ञ हैं। डिजिटल साक्षर कार्यक्रम के तहत उन सभी 18 वर्ष से 40 वर्ष की बच्चियों और महिलाओं को भाषा गणित के साथ डिजिटल साक्षर की जानकारी दी जा रही है। यह कार्यक्रम रोहतास जिले के तीन प्रखंड सासाराम शिवसागर और करगहर के 40 गावों में संचालित की जा रही है। जिसमें 200 महिलाएं अक्षर ज्ञान में शामिल होकर भाषा एवं गणित का ज्ञान सीख रही हैं। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर रही सभी प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया। यह कार्यक्रम ट्रस्ट के माध्यम से निशा सिंह, अनिता कुमारी और सोनम सिंह के द्वारा संचालित किया जाता है। डिजिटल साक्षर कार्यक्रम बिहार के 3 जिले रोहतास, गया और कैमूर में संचालित किया जा रहा है।