
एन बाबा की रिपोर्ट
करगहर(रोहतास) करगहर थाना अंतर्गत अरुही गांव से गुप्त सूचना के आधार पर एक महिला को रंगे हाथों 50 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ करगहर पुलिस ने गिरफ्तार कर ली।पुलिस को मिली बहुत बड़ी कामयाबी। ज्ञात हो कि बिहार में शराबबंदी का दौर चल रहा है फिर भी लोग पीने और बेचने से बाज नहीं आते।यह केवल सरकार की ही जिम्मेदारी नहीं बल्कि खुद हमारी और इस समाज की भी है कि लोगों को शराब का सेवन नहीं करने के लिए प्रेरित किया जाए।क्योंकि शराब का सेवन किस हद तक अपने दुष्परिणाम दिखा सकता है यह किसी से छिपा नहीं है।कुछ लोग इसकी तरफ आकर्षित रहते हैं और अपने जीवन में इसे सबसे अधिक महत्व भी देते हैं।शराब सिर्फ सेवन करने वालों का नास नहीं करता बल्कि समाज में एक कलंक के रूप में है। न जाने कितने परिवार उजड़ते हैं, कितनी जिंदगियां बर्बाद होती है। बाबूलाल पासवान उम्र 41 वर्ष पिता सिपाही पासवान तथा दूसरा सुनील कुमार सिंह उम्र 35 वर्ष पिता महेंद्र सिंह दोनों ग्राम भलूकड़ी थाना करगहर जिला रोहतास बताए जाते हैं। दोनों शराबियों को शराब पीने की पुष्टि करगहर थाना ने कर ली है। मामले की जानकारी करगहर थाना अध्यक्ष सुंदेश्वर कुमार ने दी।इस संबंध में उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि अरुही गांव में शराब की बिक्री जोर शोर से की जा रही है। तत्पश्चात करगहर पुलिस अपने दल बल के साथ गोपनीयता से पहुंचकर शराब माफियाओं पर हमला बोल दीया और रंगे हाथों 50 बोतल शराब के साथ शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया।