
चेनारी/ डेहरी
चेनारी डाक बंगला परिसर में जदयू के जिला अध्यक्ष अजय कुशवाहा के नेतृत्व में अमर शहीद जगदेव प्रसाद के मूर्ति अनावरण पर विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। शहीद जगदेव प्रसाद के आदमकद प्रतिमा अनावरण पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि चेनारी का गुड़ का लड्डू जो चखेगा उसे कभी नहीं भूलेगा। नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार चल रही है ,तो भाजपा के लोगों के पेट में दर्द हो रहा है उन्होंने कहा की दुर्गावती जलाशय परियोजना का शिलान्यास बाबू जगजीवन राम ने किया लंबे समय के बाद इसका निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ। परंतु मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाबू जगजीवन राम के सपनों को साकार रूप देने एवं उनके प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए दुर्गावती जलाशय परियोजना का निर्माण कार्य पूरा किया। इस परियोजना से रोहतास कैमूर जिले के लाखों हेक्टेयर भूमि की सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हो रही है। और किसान खुशहाल हैं परंतु आज केंद्र की भाजपा सरकार बाबू जगजीवन राम के नाम को मिटाने पर उतारू है।
दलित और शोषित समाज के महापुरुषों से भाजपा को जलन होने लगा है केंद्र सरकार द्वारा बाबू जगजीवन राम छात्रावास योजना को बंद कर दिया गया था। और उससे देशभर के दलित और पिछड़ा समाज खुद को महसूस कर रहा है। सरकार के इस फैसले का यदि उन्हें जोर तरीके से विरोध प्रकट किया। उनके अधिकारों को छीन रही है, जो मौलिक अधिकार और आरक्षण बाबू जगदेव प्रसाद ने हमें दिया था, वह छीना जा रहा है। भाजपा सरकार गरीबों, किसानों, मजदूरों, शोषितों, दलितों के साथ लगातार अन्याय कर रही है। जगदेव बाबू ने जो सपना देखा था उनके सपनों को साकार हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर रहे हैं। पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि अगर आप लोग महापुरुषों के हिमायती है तो आज भाजपा वाले से महापुरुषों के विचारों को खतरा है उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में पूरे देश की पार्टी एक हो रही है तो भाजपा वाले लोगों को पेट में कलछुल घूम रहा है।
कार्यक्रम को पंचायती राज मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम, पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला पूर्व विधायक श्याम बिहारी राम, जदयू के वरिष्ठ नेता डॉ निर्मल सिंह कुशवाहा, जिला परिषद पूर्व अध्यक्ष नथुनी पासवान, प्रमिला सिंह सहित कई लोगों ने अपने अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम में अतिथियों को जदयू के जिला अध्यक्ष अजय कुशवाहा ने अंग वस्त्र एवं फूलों का माला देकर स्वागत किया। इस मौके पर अमरेश चौधरी, विश्वनाथ सिंह राजेश कुशवाहा रणविजय सिंह नागेंद्र चंद्रवंशी कमलेश सिंह राजेंद्र जॉर्ज बृजनंदन सैनी राज किशोर कुशवाहा ,बैरिस्टर सिंह कुशवाहा, वंश कुशवाहा ,विजय शर्मा, मोद नारायण सिंह, धनजी पटेल, विकास सिंह, अभिषेक कुशवाहा उर्फ डबलू कुशवाहा, मुन्ना कुशवाहा, चंदन सिंह चंद्रेश्वर पासवान, धनंजय मिश्रा द्वारिकाधीश दुबे, यमुना शुक्ला प्रीतम राज ,अमरेंद्र कुशवाहा, डॉ प्रमोद सिंह ,सहित काफी संख्या में जदयू के नेता ,कार्यकर्ता, तथा ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू के जिला अध्यक्ष अजय कुशवाहा तथा संचालन जदयू के प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह कुशवाहा ने किया।