
करगहर(रोहतास)कुशहीं निवासी दिनेश कुमार राय को बेतिया के जिलाधिकारी बनाए जाने पर प्रखंड व पंचायत के लोगों ने कोटि-कोटि धन्यवाद दिया। वही सोमवार के दिन स्थानीय महेंद्र कंपलेक्स में दिनेश कुमार राय जिलाधिकारी बेतिया बिहार का हर्षोल्लास पूर्वक नागरिक अभिनंदन समारोह मनाया गया। फूल मालाओं से लोगों ने जमकर स्वागत भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महेंद्र प्रसाद गुप्ता ने किया। जिलाधिकारी ने बताएं कि आप सबका आशीर्वाद स्नेह और प्यार है जो मैं बेतिया का जिलाधिकारी बना हूं।कानून को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में लोगों की अमन-चैन शांति के लिए तत्पर होकर लगन से काम करता रहूंगा। मौके पर उपस्थित सभी गणमान्य लोग श्री राम राय, शकील अहमद,कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सुशील कुमार मिश्रा,फेकू सेठ,बृजनंदन सिंह,जगनारायण प्रसाद गुप्ता,लक्ष्मण पासवान, खलीफा सनौवर राईन,राजेंद्र गुप्ता,इश्तियाक राईन,लक्ष्मण साह,शिव प्रसन्न सिह,पूर्णमासी राम,नथुनी राम,कामेश्वर राम विजय केसरी,रौनियार संघ के अध्यक्ष इंद्रजीत कुमार गुप्ता अभिनंदन गुप्ता,दिवाकर गुप्ता, सुनील गुप्ता,श्रीराम गुप्ता सहित प्रखंड के कोने-कोने से आम जनमानस अपने माटी के लाल के अभिनंदन समारोह में भाग लिए