
सासाराम (रोहतास) सासाराम मुख्यालय में रामनवमी पर हुई हिंसा में भाजपा के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद की गिरफ्तारी के विरोध में सासाराम में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा एक दिवसीय धरना आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुशील चंद्रवंशी एवं संचालन जिला महामंत्री अशोक साह ने की। जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि पलटू राम की सरकार में साधु संत जेल में और माफिया जेल से बाहर घूम रहे है। उन्होंने एक गजनी फिल्म कि चर्चा करते हुए नीतिश कुमार गजनी फिल्म में अमीर खान की तरह बात भूल जा रहे है। सासाराम को बंगाल की तरह बनाना चाह रहे है। उन्होंने कहा कि नितीश कुमार की शराबबंदी पूरे बिहार में फेल है। 2005 से पहले 987 दुकान थे। अब पूरे बिहार में पंचायत के घर घर में दारू बिक रहा है। 10 हजार करोड़ रुपए दारू से उनके पार्टी फंड में पैसा जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगमी लोकसभा और विधान सभा चुनावों में उनकी पार्टी की जमानत जब्त करा देंगे। 2025 में बिहार के अंदर सबको भाजपा की सदस्यता दिला देंगे। आज धरना में शामिल प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, जिलाअध्यक्ष सुशील चंद्रवंशी, सांसद छेदी पासवान, विधान पार्षद निवेदिता सिंह, विधान पार्षद संतोष सिंह, विधान पार्षद जीवन कुमार, विधान पार्षद प्रमोद चंद्रवंशी, पूर्व विधायक अशोक सिंह, पूर्व विधायक सिवेश राम, पूर्व प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह, त्रिविक्रम नारायण सिंह, कैमूर जिलाध्यक्ष मनोज जयसवाल, जिला प्रभारी जितेंद्र पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह, अजय यादव, जिला महामंत्री विजय सिंह, प्यारेलाल ओझा, अशोक साह, जिला उपाध्यक्ष विवेक सिंह, मंगलानंद पाठक, पंकज सिंह, पुष्पा चौहान, शरद चंद संतोष, जिला मीडिया प्रभारी ई पुलकित सिंह, जिला मंत्री संध्या श्रीवास्तव, रेखा नागमणी, आरती गुप्ता, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभिषेक तिवारी, इंद्रजीत सिंह, सत्यनारायण पासवान, जितेंद्र सिंह, सुधीर सिंह, एमएस गंधा , बलिराम मिश्रा, सुमित सिंह बिट्टू, ब्रजेश तिवारी, नंदी गुप्ता, रितेश राज, प्रमोद गुप्ता, अरुण पाण्डेय, कमलेश सिंह, शशिभूषण प्रसाद, पैक्स अध्यक्ष छोटन सिंह, रामाश्रय राम, हरेराम चंद्रवंशी, मनीष सिंह, अभिषेक सिंह, बबल कश्यप, रजनीश वर्मा सहित अन्य लोग शामिल थें।