
सासाराम (रोहतास) मनरेगा की समीक्षा बैठक डी०आर०डी०ए० सभागार में उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में की गई। वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल उनचालीस लाख
मानव दिवस सृजन का कार्य पूर्ण करना है। सतत जीविकोपार्जन योजना अंतर्गत 1107 बकरी शेड को सर्वे कर पूर्ण करना है। वृक्षारोपण वित्तीय वर्ष 2023-24 का लक्ष्य कुल
चार लाख अनठावन हजार प्रखण्डवार उपलब्ध करा दिया गया इसे ससमय पूर्ण कर लिया जाना है। पचहत्तर अमृत सरोवर का लक्ष्य मई 2023 तक पूर्ण कर लेना है। अबतक
पचहत्तर अमृत सरोवर में से कुल बाईस अमृत सरोवर रोहतास जिला द्वारा पूर्ण कर लिया गया है। उक्त बैठक में डी०पी०ओ० मनरेगा, कार्यपालक अभियंता मनरेगा एवं सभी कार्यक्रम पदाधिकारी उपस्थित थे।