
सासाराम के फजलगंज के पास डिजनीलैंड मेला का आयोजन किया गया है। जिसमें कई देशी-विदेशी झूले भी लगाए गए। मई के महीने में जहां मौसम सुहाना हुआ है, वहीं दो सप्ताह के बाद गर्मी की छुट्टी होने वाली है। ऐसे में बच्चों के लिए इस बार सासाराम में घूमने के लिए एक महीना से अधिक समय तक शहर में डिजनीलैंड बनकर तैयार है। शाम से इस मेले में रौनक बढ़ जाती है, जो रात के 10:00 बजे तक चलती है। महिलाएं तथा बच्चों के लिए यहां विशेष आकर्षण बनाया गया है। खासकर यहाँ के झूला लोगों को आकर्षित कर रहा है। वही महिलाओं तथा बच्चों के लिए खरीदारी के लिए कई अलग-अलग स्टोर लगाए गए। साथ ही देशभर के अलग-अलग कोने में बिकने वाले पारंपरिक आचार के खट्टे मीठे स्वाद भी यहां लिया जा सकता है। बड़ी बात है कि इस डिज्नीलैंड में हस्तशिल्प के सामान की भी बिक्री हो रही है। इसके लिए आयोजक ने अलग से स्टॉल लगाया है। पारंपरिक हस्तशिल्प के वस्तुओं के जो चाहने वाले हैं, वह यहां खरीदारी कर सकते हैं।
इस डिज्नीलैंड मेले में खाने पीने के सामान का भी स्टॉल लगाया गया हैं। जिसमें चटपटे चाट पकोड़े, आइसक्रीम तथा पारंपरिक व्यंजन का आनंद उठाया जा सकता है। बड़ी बात बड़ी बात यह है कि इस बार का डिज्नीलैंड मेला बढ़िया लोकेशन पर लगा है।
शेरशाह के ऐतिहासिक मकबरा से फजलगंज की ओर जाने वाले रोड में यह स्थित है वही फजलगंज की ओर से भी वहां आसानी से पहुंचा जा सकता है। अगर परिवार के साथ एक सुरक्षित वातावरण में शाम का आनंद लेना चाहते हैं, तो इस डिज्नीलैंड मेले में जरूर आइए। मेले के आयोजक खुशनुमा माहौल तथा बेहतर और मनोरंजन का दावा करते हैं।
रिपोर्ट: अविनाश कुमार, सासाराम