
डेहरी ओन सोन. औरंगाबाद जिले के ओबरा प्रखंड के तेजपुरा ग्राम पंचायत के पूर्व मुखिया स्वर्गीय जगदीश सिंह यादव सामाजिक और मिलनसार व्यक्ति थे, उक्त बातें भाजपा के नामामि गंगे रोहतास जिला संयोजक महेंद्र ओझा उर्फ छोटी ओझा ने पूर्व विधायक सत्यनारायण सिंह यादव के पिता स्वर्गीय जगदीश सिंह यादव के श्रद्धांजलि सभा में उनके तैल्य चित्र पर माल्यार्पण करने के उपरांत कहा। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय मुखिया जी तेजपुरा पंचायत में 22 वर्षों तक प्रतिनिधित्व करते रहे, उनके निधन से रोहतास औरंगाबाद जिले के लोगों को काफी क्षति हुई।
श्रद्धांजलि सभा में उनके पुत्र पूर्व विधायक सत्यनारायण यादव तथा डॉ रवि प्रकाश के अलावे सांसद सुशील कुमार सिंह, विधान परिषद निवेदिता सिंह,पूर्व मंत्री मोहम्मद इलियास हुसैन, लोजपा के वरिष्ठ नेता हुलास पांडे, राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह, पूर्व विधायक श्याम बिहारी राम सोमपकाश ,भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय यादव, प्रकाश गोस्वामी जिला अध्यक्ष सुशील कुमार संजय गुप्ता पार्षद सोनू चौधरी, रवि शेखर ,सरोज उपाध्याय समाजसेवी रामनाथ यादव, कांग्रेस नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह उर्फ ठाकुर सिंह, डॉ उमेश सिंह नवीन नटराज, सहित कई जनप्रतिनिधि विभिन्न दलों के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।