
सासाराम (रोहतास) पायलट बाबा धाम सासाराम में बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव महामंडलेश्वर महायोगी पायलट बाबा जी के उपस्थिती में बहुत धुम धाम से मनाया गया। कार्यक्रम का भगवान बुद्ध जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित, पुष्पांजलि तथा बुद्ध वंदन के साथ हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चेतना योगमाता, पूर्व कैबिनेट मंत्री उपेंद्र कुशवाहा, मुरारी प्रसाद गौतम पंचायतीराज मंत्री बिहार, संतोष सिंह सदस्य बिहार विधान परिषद रोहतास कैमूर, निवेदिता सिंह एम एल सी, जीवन कुमार गया शिक्षक विधान परिषद सहित अन्य लोग मौजूद थे। सभी अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। महायोगी पायलट बाबा ने कहा कि समाज के सभी पंथों के धर्मगुरूओं को मिलकर समाज में एकता का संदेश देना चाहिए तथा एक भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में सतत प्रयत्नशील रहना चाहिए। भारत ने दुनिया को महात्मा बुद्ध दिया है हम सभी को वसुधैव कुटुंबकम् की धारणा को ध्यान में रखकर समाज में एकता समरसता बढ़ाते हुए भारत को विकसित देश बनाना है। भगवान बुद्ध ने समाज को सत्य, अहिंसा,मानव कल्याण तथा सहिष्णुता का संदेश दिया,हम सभी को भगवान बुद्ध की शिक्षाओं को अपनाकर समन्वयवादी बनना चाहिए तथा राष्ट्र हित मे कार्य करना चाहिए। विधि पूर्वक गंगा आरती किया गया। और उपस्थित हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। सभी आये हुए भंते को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पायलट बाबाधाम कमिटी अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, रमेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह, इंजीनियर विजेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, श्री निवास सिंह उर्फ दास जी, पवन कुमार सिंह उर्फ मुनमुन सिंह, पंकज कुमार सिंह, नवीन कुमार सिंह, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष जोखन बिंद, अमित राठौर, विनोद सिंह उज्जैन, नन्हे दुबे, आचार्य अंगद कुमार, संजय कुमार, दुग्धेश्वर सिंह, किशोर सिंह, महेंद्र सिंह, रामदेव सिंह, बाॅबी सिंह, बंटी सिंह, राजू सिंह, अभिषेक सिंह, प्रतिक सिंह, रोहित सिंह चौहान, सुभम सिंह, संत महात्मा, ऋषि मुनि, बौद्ध भिक्षुक, साधु संत तथा गणमान्य लोग उपस्थित थे।