
कोचस(रोहतास) सासाराम भभुआ सेन्ट्रल कापरेटिव बैंक अध्यक्ष रमेश चंद्र चौबे को पहली बार कोचस आगमन पर पैक्स अध्यक्ष एवं सहकारिता से जुड़े लोगों ने अंग वस्त्र एवं पुष्प का माला देकर जोरदार स्वागत किया। पैक्स अध्यक्ष संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए पैक्स में इकीस कार्ययोजनाओं को लागू करने की बात कही। इस कार्ययोजना से पंचायत के लोगों को आधार कार्ड, जन्म,मृत्यु प्रमाण पत्र जैसे मूलभूत सुविधाओं का लाभ अवश्य ही मिलेगा। पैक्स की आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी। स्वागत करने वालों में पुर्व पैक्स अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार दूबे,अनिल कुमार राय,प्रमोद कुमार सिंह, प्रकाश तिवारी,सुनिल दूबे, रामाश्रय सिंह,सुरेंद्र राम,संतोष सिंह,रामाशंकर तिवारी,जनार्दन सिंह,सत्यनारायण सिंह आदि उपस्थित रहे।