
डेहरी ऑन सोन रोहतास
शुक्रवार को बुद्धा वाटिका झारखंडी मंदिर एनिकट के निकट बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर बुद्ध जयंती समारोह संजय पासवान के अध्यक्षता में मनाया गया जिसका संचालन दुसाध जागृति एव सांस्कृतिक चेतना मंच के उपाध्यक्ष हरे राम पासवान ने किया। सर्व प्रथम संजय पासवान ने बुद्ध के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया और अपने संबोधन में कहा कि अभी वैशाख महीना चल रहा है, वैशाख पूर्णिमा के दिन बौद्ध धर्म के संस्थापक भगवान गौतम बुद्ध का जन्मोत्सव भी मनाया जाता है। इसे बुद्ध पूर्णिमा और बुद्ध जयंती भी कहते हैं।
वैशाख पूर्णिमा भगवान बुद्ध के जीवन की तीन अहम चीजों से जुड़ी है – गौतम बुद्ध का जन्म, भगवान बुद्ध को ज्ञान प्राप्ति और बुद्ध का निर्वाण के कारण भी विशेष तिथि मानी जाती है। मान्यता है की इसी वृक्ष के नीचे गौतम बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था। ऐसे में बुद्ध पूर्णिमा के दिन पूरी दुनिया के बौद्ध मठों में भगवान बुद्ध के उपदेश सुने जाते हैं।
उनके सभी अनुयायी उनकी शिक्षाओं को याद करते हैं और उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। भगवान बुद्ध ने हमेशा लोगों को सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। कहते हैं कि अगर बुद्ध पूर्णिमा के दिन जल से भरा कलश और पकवान दान किए जाएं तो गौ दान करने के समान पुण्य प्राप्त होता है। मौके पर उपाध्यक्ष प्रकाश पासवान, महासचिव दीपू पासवान,सचिव दिनेश पासवान,राजा राम पासवान मुख्य संरक्षक,मीडिया प्रभारी अनुज पासवान, नीरज पासवान,रवि शर्मा,दिनेश कुमार,विकाश सिपाही,कश्मीर पासवान ,कृष्णा,सुनील, मुकेश,पुरुषोत्तम, सहित कई लोग उपस्थित थे।