
डेहरी ओन सोन रोहतास
जनकल्याण मोर्चा सह शूरवीर महाराणा प्रताप स्मृति शोध संस्थान के बैनर तले सिंचाई विभाग के अतिथि शाला मोर्चा मे जनकल्याण मोर्चा अध्यक्ष सह वरिष्ठ भाजपा नेता अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में शूरवीर महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। इस मौके पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष झारखंड एवं पूर्व सांसद हजारीबाग माननीय डॉक्टर यदुनाथ पांडे जी शामिल हुए। पूर्व सांसद महोदय एवं अन्य लोगों ने शूरवीर महाराणा प्रताप को पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर पूर्व सांसद महोदय ने कहा महाराणा प्रताप एक शुरवीर देशभक्त सर्व समाज को लेकर चलने वाले योद्धा थे। 1576 के हल्दीघाटी युद्ध में महाराणा प्रताप के 20 हजार सैनिक ने अकबर के 80 हजार सैनिकों को पछाड़ा।ऐसा माना जाता है कि वह युद्ध महाभारत के युद्ध से भी भयंकर था। इस मौके पर पूर्व सांसद प्रतिनिधि अजय सिंह ने कहा
हर साल सामाजिक संस्था जनकल्याण मोर्चा के तहत शूरवीर महाराणा प्रताप का जयंती मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि हमारे देश के पूर्वर्ती सरकारों ने हमारे देश के महान पूर्वजों के इतिहास का कद छोटा किया पूर्वति सरकारों ने अकबर को महान बताया जबकि सच्चाई है कि महाराणा प्रताप जैसा शूरवीर विश्व के सबसे बड़े योद्धा के रूप में जाने जाते हैं उनका इतिहास को दबाने का कोशिश किया गया। मौके पर चंदन चौबे कृष्णा तिवारी मनोज शर्मा राजू सिंह निशांत राज आर्या राजपूत सौरव श्रेष्ठ राहुल सिंह अमन चौहान सुमित सिंह अमन राजपूत प्रिंस राज अमन सिंह परमार नंदन सिंह सोनू सिंह प्रिंस सिंह आकाश सिंह करण सिंह मुकुल प्रकाश अंकित सिंह एवं अन्य दर्जनों लोग शामिल हुए।