
सासाराम (रोहतास) रोहतास के जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार एवं अनु पांडेय के शादी होने पर लोगों ने बधाई दी है। शादी की खबर सुनते ही सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों ने बधाई दी। रोहतास के डीएम धर्मेंद्र कुमार को एक महिला अधिकारी से प्यार हुआ और अब उन्होंने शादी कर ली है। सोमवार (8 मई) को उन्होंने झारखंड के पतरातू में महिला अधिकारी अनु पांडेय से शादी कर ली। अनु पांडेय बिहार सरकार के एग्रीकल्चर विभाग में ओएसडी हैं। धर्मेन्द्र कुमार बिहार कैडर के वर्ष 2013 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। नालंदा जिले के रहने वाले हैं। वर्ष 2021 में धर्मेंद्र कुमार की पोस्टिंग सासाराम के जिलाधिकारी के रूप में हो गई। सासाराम के समाहरणालय में डिप्टी कलेक्टर के रूप में पदस्थापित अनु पांडेय से उनकी मुलाकात हुई। बताया जाता है कि इसी दौरान दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई और फिर प्यार के बाद अब शादी कर ली। अनु पांडेय बक्सर जिले के सोनवर्षा गांव के की रहने वाली हैं। अनु पांडेय के माता पिता झारखंड के पतरातु में रहते हैं। इनके पिता शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। वहीं पर रहकर इन्होंने परीक्षा की तैयारी की थी एवं प्रारंभिक शिक्षा अपने पैतृक गांव के शहर के पास डीएवी स्कूल में की थी। उनके बड़े भाई भी शिक्षा विभाग में नौकरी करतें हैं और बक्सर में रहते हैं। अनु पांडेय की पहली पोस्टिंग सासाराम में हुई थी। उस दौरान उनको प्रशिक्षित करने की जवाबदेही सासाराम सदर के तत्कालीन एसडीएम राजकुमार गुप्ता को दी गई थी। अनु पांडेय ने अपने काम से सबको प्रभावित किया था। उनकी मेहनत और लगन को देखते हुए उनकी पोस्टिंग समाहरणालय में हो गई। अनु पांडेय को आर्म्स मजिस्ट्रेट के अलावा कई विभागों का प्रभार सौंपा गया था। बता दें कि उसी दौरान डीएम धर्मेंद्र कुमार ने जिले की विभिन्न पंचायतों में रात्रि विश्राम का कार्यक्रम चलाया था। अनु पांडेय उनके हर अभियान में सहयोग करती रहीं। इसी बीच कुछ माह बाद अनु पांडेय का स्थानांतरण पटना में हो गया। आठ मई की रात जब सोशल मीडिया पर डीएम धर्मेंद्र कुमार और अनु पांडेय की शादी की तस्वीरें आईं तो पता चला कि दोनों परिणय सूत्र में बंध गए हैं। इस शादी में करीबी लोग ही पहुंचे थे। बहुत कम लोगों को शादी की जानकारी दी गई थी। फिलहाल डीएम धर्मेंद्र कुमार 13 मई तक अवकाश पर हैं। 20 मई के बाद वह भारतीय प्रशासनिक सेवा के विशेष प्रशिक्षण के लिए देहरादून चले जाएंगे। बधाई देने वाले लोगों में पूर्व विधायक प्रत्याशी आलोक कुमार सिंह, तिलौथू प्रमुख कामता प्रसाद सिंह, पूर्व प्रमुख के के सिंह, नाद पंचायत मुखिया कमलेश कुमार सिंह उर्फ झुन्ना सिंह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, समाजसेवी नवीन कुमार सिंह, रमेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह, अंकुश सिंह, नहौना पंचायत मुखिया राहुल कुमार सिंह, विश्रामपुर निवासी समाजसेवी सुनील कुमार सिंह, ओम जी सिंह, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष जोखन बिंद, इंजीनियर पुलकित सिंह, बाॅबी सिंह, रोहित सिंह चौहान, बंटी सिंह, बिडीसी हरेंद्र सिंह यादव, चंदन कुमार, लाल मोहर राम, राजू सिंह सहित अन्य लोगों ने बधाई दी।