दिनारा (रोहतास) राजद के मुख्य सचेतक एवं बिस्कोमॉन के अध्यक्ष सह विधान पार्षद सुनील सिंह एवं उनकी पत्नी वंदना सिंह मंगलवार को विधान पार्षद अशोक कुमार पाण्डेय के दिनारा आवास पर पहुंचे। जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। जिसके बाद नेताओं ने औपचारिक बैठक में आगामी 2024 के चुनाव को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा भी की। विधान पार्षद ने बताया कि राजद के मुख्य सचेतक अपने परिवार के साथ बनारस से पटना लौटने के क्रम में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कुछ पल के लिए दिनारा ठहरे हुए थे। मौके पर स्थानीय विधायक विजय कुमार मण्डल, राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष रामबचन पाण्डेय, दीपक यादव, राकेश दुबे सहित अन्य मौजूद थे।