
सासाराम (रोहतास) जनता दल (यूनाइटेड) रोहतास के मुख्य प्रवक्ता रिंकू सिंह भाजपा नेता राज्यसभा सांसद सुशील मोदी के द्वारा सासाराम में हुए उपद्रव में गिरफ्तार भाजपा के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद से सदर अस्पताल सासाराम के कैदी वार्ड में मुलाकात करने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि पूर्व विधायक के द्वारा षड्यंत्र रच कर बीमारी का बहाना बनाकर सदर अस्पताल में भर्ती होना और अगले दिन भाजपा नेता व राज्यसभा सांसद सुशील मोदी का सदर अस्पताल सासाराम के कैदी वार्ड में मिलना यह जाहिर करता है कि पूर्व विधायक जानते थे कि जेल प्रशासन के द्वारा उन्हें जेल परिसर में उन्हें सुशील मोदी से मुलाकात नहीं करने दिया जायेगा इसलिए बीमारी का बहाना बनाकर अस्पताल में भर्ती हो गए और भाजपा नेता सह राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने सासाराम सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में अपने दल बल के साथ उनसे मुलाकात की। यह कानून का उल्लंघन है जिसकी मुख्य सचिव के द्वारा जांच होनी चाहिए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के रहते भाजपा के लोग जितना हथकंडा अपना ले उन्हें बिहार में किसी प्रकार का राजनैतिक लाभ नहीं मिलने वाला है। जो लोग उपद्रव किए हैं। सासाराम में शांति भंग करने का काम किए हैं चाहे वह किसी दल के लोग हो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकार में बच नहीं सकते।