
डिजिटल टीम, डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास). डेहरी शहर के शिवगंज स्थित मध्य विद्यालय में शनिवार को इको क्लब का गठन किया गया। प्राचार्य संजय कुमार ने इसके महत्वत्ता और आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जलवायू परिवर्तन, वैश्विक तापमान में वृद्धि और प्रतिकुल प्राकृतिक संकट के लिए मानव जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि इस समस्या से दूर रहने के लिए जरूरी है कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रयास किया जाए। जागरुक रहा जाए। वृक्षारोपण किया जाए। इको क्लब का प्रभारी शिक्षिका चंचला द्विवेदी को बनाया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षिका के प्रयास से विद्यालय परिसर का वातावरण बदला है। सभी शिक्षकों के प्रयास से विद्यालय पूरे प्रदेश में अग्रणी स्थान रखता है। इसके सदस्यों में विद्यालय की छात्रा सपना, प्रीतिका सहित अन्य शामिल हैं। प्राचार्य ने उम्मीद जताई कि ईको क्लब अपने कार्य में सजग रहेगा। इसका उद्देश्य छात्रों को पर्यावरण के प्रति जागरुक और संवेदनशील बनाना है।